Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिन परहुआ दीपोत्सव कार्यक्रम

19 Sep 2026, 04:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिन परहुआ दीपोत्सव कार्यक्रम - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

*मैत्री द्वार से नगर पंचायत तक जगमगाए दीप*
*मोदी के जन्मदिन पर हुआ दीपोत्सव*

रुपईडीहा, बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार शाम रुपईडीहा में दीपोत्सव के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा स्थित भारत-नेपाल मैत्री द्वार पर बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों से सजा मैत्री द्वार देर शाम आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके बाद नगर पंचायत रुपईडीहा की पचपकड़ी स्थित नवीन बिल्डिंग परिसर में भी दीपोत्सव आयोजित किया गया। परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। भारत-नेपाल मैत्री द्वार पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन के साथ भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। वहीं नगर पंचायत परिसर में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी रामबदन यादव, सभासद रतन अग्रवाल, काली प्रसाद गुप्ता, पार्वती देवी, अभिजीत सिंह, सौरभ वर्मा, देवेंद्र पाठक, देशराज, जान मोहम्मद, रईस अहमद, जाकिर हुसैन सहित नगर पंचायत के सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। दीपोत्सव के दौरान जगमगाते दीपों से सजा नगर पंचायत परिसर और भारत-नेपाल मैत्री द्वार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur19 Sep

मतदाताओं काटने जोड़ने, नये मतदाताओं के लिए नागपुर जिले में विशेष अभियान 19-20 सितंबर को

एसआईआर/ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 2026 प्रारूप/ ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिन मतदाताओं,के नाम कट गए हैं, या…

पूरी खबर पढ़ें →
सूर्य मंदिर के बगल में यात्री शेड का हुआ भूमि पूजन पर्यटन विकास परियोजना के तहत यात्री हाल, सोलर लाइट, पेयजल सहित मिलेंगी कई सुविधाएं
Sonbhadra19 Sep

सूर्य मंदिर के बगल में यात्री शेड का हुआ भूमि पूजन पर्यटन विकास परियोजना के तहत यात्री हाल, सोलर लाइट, पेयजल सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम-जानकी मंदिर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!