रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर तो नहीं होगी उसी जिले में दोबारा तैनाती, हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी पहल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने महत्वपूर्ण पहल की है। ए.सी.बी. प्रमुख अरशिंदर सिंह चावला ने बताया कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में उसी जिले में दोबारा पोस्टिंग न देने के संबंध में सभी संबंधित सरकारी विभागों को पत्र लिखा गया है।
यह निर्णय ए. सी. बी. की हाई पावर कमेटी में विचार-विमर्श के बाद लिया गया है और इसे जल्द लागू किया जाएगा। चावला ने कहा कि कई बार ऐसा देखने में आया कि किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई होने के कुछ समय पश्चात उसकी दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग हो जाती थी।
ए.सी.बी. प्रमुख ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक 21 मामलों में 23 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न न्यायालयों द्वारा कठोर सजा सुनाई गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहती, बल्कि ए.सी.बी. द्वारा मामलों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाते हुए दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

स्वाट टीम, सर्विलांस व थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मां-बेटी के डबल मर्डर का…
पूरी खबर पढ़ें →
थानाभवन (शामली)। ग्राम भैसानी में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा…
पूरी खबर पढ़ें →
*कोतवाली श्यामपुर* *चैकिंग के दौरान शराब पीकर कार चलाता मिला वाहन चालक* *आरोपी चालक को हिरासत में लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक 17.09.2026 से 17.10.2026 तक सेवा सेतु के अंतर्गत चंदौती और बोधगया ब्लॉक कैंपस में प्रधानमंत्री सूर्याघर मुफ्त…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रेस विज्ञप्ति* *खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित* *जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में गाड़े सफलता के झंडे रेवाड़ी। “हमारी बेटियां बेटों से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।