Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shamli

भैसानी में जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम कार्यालय पर धरने की चेतावनी

19 Sep 2026, 03:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भैसानी में जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम कार्यालय पर धरने की चेतावनी - SHAMLI, उत्तर प्रदेश

थानाभवन (शामली)। ग्राम भैसानी में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी घरों में घुस रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों के साथ ही जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तालाब की समुचित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब की तत्काल सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वे शामली जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिन परहुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
Bahraich19 Sep

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिन परहुआ दीपोत्सव कार्यक्रम

*मैत्री द्वार से नगर पंचायत तक जगमगाए दीप* *मोदी के जन्मदिन पर हुआ दीपोत्सव* रुपईडीहा, बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
कुमार सानू के साथ एस के तिवारी के नए म्यूजिक वीडियो का टीजर बहुत जल्द होगी रिलीज
Dhanbad19 Sep

कुमार सानू के साथ एस के तिवारी के नए म्यूजिक वीडियो का टीजर बहुत जल्द होगी रिलीज

गाना आगामी 16 सितम्बर को टीपीएस यूट्यूब चैनल पर होगा रिलीज मुंबई : एसके तिवारी उर्फ तिवारी सरकार…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Mahrajganj19 Sep

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा श्यामदेउरवा पुलिस कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान
Mahrajganj19 Sep

उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान महराजगंज। निचलौल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!