Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ballia

रसड़ा पुलिस द्वारा दोहरे हत्याकांड का सफल अनावरण

19 Sep 2026, 03:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रसड़ा पुलिस द्वारा दोहरे हत्याकांड का सफल अनावरण - BALLIA, उत्तर प्रदेश

स्वाट टीम, सर्विलांस व थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मां-बेटी के डबल मर्डर का किया गया सफल अनावरण ।*

*पत्नी की मानसिक स्थिति व बेटी के अंधी होने पर सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति होने के कारण परिवार के मुखिया रामचीज गुप्ता द्वारा रची गयी हत्या की साजिश ।*

*संयुक्त टीम द्वारा डबल मर्डर से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद दाव, खुन लगा हुआ कपड़े बरामद ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम सर्विलांस व थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादी मुकदमा श्री रामचीज गुप्ता पुत्र स्व0 मिश्री साहू निवासी मुस्तफाबाद थाना रसड़ा जनपद बलिया के लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 17.09.2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 302/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ । वादी मुकदमा द्वारा अपने प्रार्थना पत्र में बताया गया था कि दिनांक 16.09.2026 की रात्रि में जब वह मुस्तफाबाद चट्टी से अपने घर गया था तो देखा कि उसकी पत्नी मान्ती देवी की किसी नें हत्या कर दी है तथा बेटी गौरी लापता थी जिसको खोजने पर घर के पास ही एक खेत में उसका भी शव बरामद हुआ, इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था ।
इसी क्रम में थाना स्थानीय द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही संपादित करते हुए साक्ष्य संकलन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी मुकदमा रामचीज की पत्नी मान्ती देवी की मानसिक स्थिति शुरू से ही ठीक नहीं रहती थी तथा बेटी गौरी गुप्ता अंधी थी । मान्ती देवी कभी-कभी अर्द्धनग्न अवस्था में या कभी-कभी बिना कपडों के भी चट्टी पर तथा गांव में घूमने के लिये निकल जाती थी तथा उसकी लड़की गौरी भी अंधी थी । जब कभी मान्ती देवी की दिमागी हालत खराब हो जाती थी तो वह घर से चली जाती थी और कभी-कभी 10-15 दिन बाद ही घर पर वापस आती थी, जब मान्ती देवी घर से चली जाती थी तो उनकी लड़की गौरी दूसरों के घर मांग-मांग कर खाती थी । वादी मुकदमा रामचीज गुप्ता द्वारा मुस्तफाबाद चट्टी पर घटना से पहले भी यह कहा गया था कि या तो मै अपनी पत्नी और बेटी को जान से मार दूंगा या तो मैं खुद ही मर जाऊंगा । इन्ही सब के कारण वादी मुकदमा अपने ही गांव मुस्तफाबाद के रहने वाले चंदन यादव पुत्र मोहन यादव व दिनेश गुप्ता पुत्र रविन्द्र गुप्ता को अपने स्थिति से अवगत कराते हुए पत्नी मान्ती देवी व बेटी गौरी की हत्या करने का योजना बना रहा था किन्तु चंदन व दिनेश तैयार नहीं हो रहे थे। दिनेश व चंदन दिनांक 16.09.2026 को तैयार हो गये और रामचीज गुप्ता के साथ समय लगभग 19.00 बजे मानती देवी व गौरी का हत्या कर दिया गया । रामचीज गुप्ता द्वारा दिनेश व चंदन के सहयोग से बेटी गौरी का शव खेत में रख दिया गया व स्वयं घर में फैले खून को साफ कर गांव में फैलाया गया कि किसी के द्वारा मेरी पत्नी व बेटी की हत्या कर दी गयी।
थाना स्थानीय पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की सयुंक्त टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था कि दिनांक 19.09.2026 को समय 03.30 बजे मुखबिर खास की सूचना पर *तीनों अभियुक्तों 01. रामचीज गुप्ता पुत्र स्व0 मिश्री साहू 02. चंदन यादव पुत्र मोहन यादव 03. दिनेश गुप्ता पुत्र रविन्द्र गुप्ता समस्त निवासीगण ग्राम मुस्तफाबाद थाना रसड़ा जनपद बलिया* की सिधागरघाट से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त *01 अदद आला कत्ल दाव तथा घटना के समय अभियुक्त रामचीज के पहने कुर्ते व चंदन यादव के टी-शर्ट की बरामदगी* कर ली गयी है । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0 302/2026 धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

*प्रकाश में आये गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* *
1. रामचीज गुप्ता पुत्र स्व0 मिश्री साहू निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना रसडा जनपद बलिया उम्र 70 वर्ष
2. चंदन यादव पुत्र मोहन यादव ग्राम मुस्तफाबाद थाना रसडा जनपद बलिया उम्र 32 वर्ष
3. दिनेश गुप्ता पुत्र रविन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना रसडा जनपद बलिया उम्र करीब 35 वर्ष

*बरामदगीः-*
1.एक अदद दाव (लोहे का) (घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल)
2.दो अदद कपड़ा (अभियुक्तगण द्वारा घटना के समय पहना हुआ)

*अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार थाना रसड़ा बलिया ।
2. प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव सर्विलांस सेल
3. उ0नि0 अजय कुमार सिंह थाना रसड़ा बलिया ।
4. हे0का0 दिलीप पाठक स्वाट टीम ।
5. हे0का0 मंगला प्रसाद सिंह स्वाट टीम ।
6. हे0का0 विकाश सिंह सर्विलांस सेल ।
7. हे0का0 रोहित सिंह सर्विलांस सेल ।
8. का0 विनोद रघुवंशी सर्विलांस सेल ।
9. का0 पंकज सिंह स्वाट टीम ।
10. का0 अभिषेक सिंह थाना रसड़ा बलिया ।
11. का0 कमलेश सोनकर थाना रसड़ा बलिया ।
12. का0 शिवम् केशरी थाना रसड़ा बलिया ।
13. का0 राजेश कुमार प्रथम थाना रसड़ा बलिया ।
14. म0आ0 संजना थाना रसड़ा बलिया ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिन परहुआ दीपोत्सव कार्यक्रम
Bahraich19 Sep

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मदिन परहुआ दीपोत्सव कार्यक्रम

*मैत्री द्वार से नगर पंचायत तक जगमगाए दीप* *मोदी के जन्मदिन पर हुआ दीपोत्सव* रुपईडीहा, बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
कुमार सानू के साथ एस के तिवारी के नए म्यूजिक वीडियो का टीजर बहुत जल्द होगी रिलीज
Dhanbad19 Sep

कुमार सानू के साथ एस के तिवारी के नए म्यूजिक वीडियो का टीजर बहुत जल्द होगी रिलीज

गाना आगामी 16 सितम्बर को टीपीएस यूट्यूब चैनल पर होगा रिलीज मुंबई : एसके तिवारी उर्फ तिवारी सरकार…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Mahrajganj19 Sep

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा श्यामदेउरवा पुलिस कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान
Mahrajganj19 Sep

उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व लेखपाल सम्मानित, डीएम-एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र राजस्व लेखपालों का सम्मान महराजगंज। निचलौल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!