आज दिनांक 19.09.2026 को माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार श्री नीतीश मिश्रा की उपस्थिति में जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर आयुक्त, गया द्वारा आगामी पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिला सभागार, गया में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा मेला को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।