पंचायतों में स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
19 सितंबर 2026
_“स्वच्छता ही सेवा 2026”_
धनबाद जिले में आज “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना का प्रसार करना तथा स्वच्छ व स्वस्थ गांव के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
इस संबंध में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पंचायतों में व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली। स्थानीय मुखिया, जल सहिया, आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका, स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने आगे बढ़कर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया
इस दौरान गांवों के सार्वजनिक स्थलों, पंचायत भवनों और गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व समझाने के लिए आकर्षक स्वच्छता रंगोली सजाई गई और 'स्वच्छता दीप' प्रज्वलित किए गए। सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने अपने परिवेश को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ ली।
साथ में सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय जल स्रोतों की गुणवत्ता जांच फिल्ड टेस्टिंग किट से की गई। हरित आवरण को बढ़ाने के संकल्प के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की नींव है, जिसे निरंतर सामुदायिक सहभागिता से ही साकार किया जा सकता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsएसआईआर/ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 2026 प्रारूप/ ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिन मतदाताओं,के नाम कट गए हैं, या…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक- 19.09.2026 को दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीय श्रीमती अर्चना अग्रवाल भाभीजी एवं सभी उपाध्यक्ष भाभीजी के…
पूरी खबर पढ़ें →
विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम-जानकी मंदिर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपूर्वदशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आमंत्रित 21 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं छात्र-छात्राएं बहराइच 18…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपूर्वदशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन आमंत्रित 21 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं छात्र-छात्राएं बहराइच 18…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 19.09.2026 को माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार श्री नीतीश मिश्रा की उपस्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।