Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

पीएम घर योजना के तहत होटल अन्नपूर्णा में जागरूकता कैंप का आयोजन

19 Sep 2026, 07:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पीएम घर योजना के तहत होटल अन्नपूर्णा में जागरूकता कैंप का आयोजन - नूँह, हरियाणा

पीएम सूर्य घर योजना के तहत होटल अन्नपूर्णा में जागरूकता कैंप का आयोजन।

तावडू। शनिवार को वार्ड नंबर 10 स्थित होटल अन्नपूर्णा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्लांट, सब्सिडी और योजना से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई।
कैंप के दौरान बताया गया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें विशेष सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही ऑन ग्रिड सोलर प्लांट, ऑफ ग्रिड सोलर प्लांट और हाइब्रिड सोलर प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि शहर में अधिक से अधिक सोलर प्लांट लगवाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे आमजन को बिजली बिल में राहत मिलेगी और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा तावडू मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग मौजूद रहे। शिवम गर्ग ने कहा कि सोलर प्लांट लगवाकर हम देश की बिजली खपत को कम करने में योगदान दे सकते हैं और यह योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके प्रयासों से इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रमों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है।
इस मौके पर बिजली निगम के अधिकारी, नगर पालिका के पार्षदगण और भाजपा कार्यकर्ता सहित सोलर विभाग की टीम मौजूद रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मकरोनिया की विकास यात्रा में एक और कदम: सड़क से जुड़ेगी सुविधा, सुरक्षा और रफ्तार,नोबल कॉलेज से दूल्हा देव के आगे तक 13.58 लाख की सीसी रोड-रेलिंग का विधायक लारिया ने किया भूमिपूजन
राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना प्रभारी पद छोड़ा
Indore19 Sep

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना प्रभारी पद छोड़ा

तेजकुमार जारवाल ज़िला रिपोर्टर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / इंदौर मध्य प्रदेश भोपाल/कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में गाड़े सफलता के झंडे रेवाड़ी। “हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं” की कहावत को चरितार्थ करते हुए रेवाड़ी जिले की ग्रिवेन्स कमेटी
रेवाड़ी की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में गाड़े सफलता के झंडे रेवाड़ी। “हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं” की कहावत को चरितार्थ करते हुए रेवाड़ी जिले की ग्रिवेन्स कमेटी
error: Content is protected !!