Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: बाग में मिला अज्ञात युवक शव, पहचान नहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भिजवाया

20 Sep 2026, 07:47 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: बाग में मिला अज्ञात युवक शव, पहचान नहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भिजवाया - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ थाना क्षेत्र के गांव मुख्तयारपुर नवादा में एक बाग में करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

 

शनिवार शाम करीब छह बजे ग्राम प्रहरी रामपाल सिंह निवासी मुख्तयारपुर नवादा ने पुलिस को सूचना दी कि गांव निवासी जगरूप सिंह के बाग में एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ ले गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसकी पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में युवक की फोटो और अन्य जानकारी भेजी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि युवक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं था।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh20 Sep

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बांकेगंज, श्रद्धा के साथ हुआ भगवान गणेश का विसर्जन
Kheri20 Sep

राधा अष्टमी पर भक्ति में डूबा बांकेगंज, श्रद्धा के साथ हुआ भगवान गणेश का विसर्जन

बांकेगंज, लखीमपुर खीरी। दिनांक 19 सितंबर 2026 को विकासखंड बांकेगंज ग्रंट नंबर-10 स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में…

पूरी खबर पढ़ें →
पढ़ुआ: युवती के भाई पर फायरिंग के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, इलाके में हड़कंप
Kheri20 Sep

पढ़ुआ: युवती के भाई पर फायरिंग के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, इलाके में हड़कंप

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश): थाना पड़ुआ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 16…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!