Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना।… 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी

20 Sep 2026, 08:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना।… 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी - इन्दौर, मध्य प्रदेश

तेजकुमार जारवाल, ज़िला रिपोर्टर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़,/ इंदौर,
मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है, लेकिन प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी है। उत्तर अंडमान सागर में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दी जानकारी, मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, उत्तर अंडमान सागर में बन रहे मौसम तंत्र की दिशा और उसकी ताकत इस बात पर निर्भर करेगी कि मध्यप्रदेश में बारिश का असर कितना रहेगा।

फिलहाल 23 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, यदि नया मौसम तंत्र अपेक्षा से ज्यादा मजबूत होता है तो आगामी दिनों के पूर्वानुमान में बदलाव किया जा सकता है।

भोपाल में बड़े डेम का जलस्तर, गेट खोल दिए गए हैं। भोपाल ओर आस पास के छेत्रो में रात भर हुई बारिश के कारण जलाशायो में पानी की आवक बढ़ गई है।

शनिवार को बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ने के बाद भदभदा डैम का एक गेट खोला गया है। इसके बाद पानी की आवक को देखते हुए और लगातार बारिश के कारण भोपाल के आस-पास के इलाकों के जलस्त्रोत मैं पानी का स्तर देखते हुए कलियासोत डैम के दो गेट भी खोलने पड़ें।

लगातार बारिश के कारण भोपाल के आस-पास के इलाकों में पानी का स्तरबढ़ने लगा है। प्रशासन और संबंधित विभाग जलस्तर की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

ब्यावरा में नदी-नाले उफान पर
राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों में पानी बढ़ गया। अजनार नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

आगर-मालवा जिले में भी कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के सामने नाले में एक कार बहने की घटना सामने आई।

इस हादसे में आठ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।45 जिलों में हुई बारिश
शनिवार को मध्यप्रदेश के करीब 45 जिलों में बारिश दर्ज की गई। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई।

सबसे ज्यादा बारिश विदिशा जिले के लटेरी में रिकॉर्ड की गई, जहां करीब 4.2 इंच पानी गिरा। इसके अलावा गुना जिले के कुंभराज में करीब 4 इंच, आगर-मालवा के नलखेड़ा में 92 मिमी यानी 3.7 इंच बारिश दर्ज हुई।

आगर जिले के बड़ौद में करीब 2.9 इंच, गुना के राघौगढ़ में 2.8 इंच और राजगढ़ के खिलचीपुर तथा आगर शहर में करीब ढाई इंच बारिश हुई। इन जिलों में भी बारिश का असर
बारिश का प्रभाव प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिला।

शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रायसेन, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, उज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, सागर और दमोह में बारिश दर्ज की गई, गर्मी का भी प्रकोप
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की विदाई से पहले प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। नए निम्न दबाव क्षेत्र की गतिविधियों पर मौसम विभाग की नजर बनी हुई है, हालांकि कुछ इलाकों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाती रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कतरास के भू-धंसान प्रभावित इलाकों में बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई, आवाजाही पर रोक के साथ पुनर्वास के लिए क्या है प्लान?
Dhanbad20 Sep

कतरास के भू-धंसान प्रभावित इलाकों में बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई, आवाजाही पर रोक के साथ पुनर्वास के लिए क्या है प्लान?

*धनबाद :* छाताबाद फुटबॉल मैदान, मस्जिद रोड और खुशबू मोहल्ला में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम
Indore20 Sep

आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर इंदौर/वंदे भारत LIVE TV NEWS नलखेड़ा/आगर मालवा/ मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में…

पूरी खबर पढ़ें →
108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प
Ujjain20 Sep

108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प

नागदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े गायत्री शक्तिपीठ नागदा द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक…

पूरी खबर पढ़ें →
महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया
Indore20 Sep

महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन/ उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!