Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

गांव के पास झाड़ी के आसपास शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

20 Sep 2026, 08:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांव के पास झाड़ी के आसपास शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

*रंजीतबोझा में 22 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में मिला*

रुपईडीहा, बहराइच। रंजीतबोझा गांव में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते के किनारे धनीराम के बाग की झाड़ियों में एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान रंजीतबोझा निवासी तसव्वर उर्फ शब्बीर के रूप में हुई है। वह कबाड़ का काम करता था और नेपाल जाकर कबाड़ खरीदने व बेचने का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार को काम के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया। रविवार सुबह उसका शव झाड़ियों में मिलने की जानकारी परिजनों को हुई।
मृतक के भाई रज्जब अली ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की जांच की मांग की है। मृतक के परिवार में दो बेटियां हैं।
प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राहुल गांधी से शादी का मन बनाकर इंदौर आई देवोश्री मुखर्जी… खान-पान पर राहुल की पोस्ट वायरल
Indore20 Sep

राहुल गांधी से शादी का मन बनाकर इंदौर आई देवोश्री मुखर्जी… खान-पान पर राहुल की पोस्ट वायरल

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/ कांग्रेस नेता और लोकसभा में…

पूरी खबर पढ़ें →
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना।… 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी
Indore20 Sep

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना।… 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी

तेजकुमार जारवाल, ज़िला रिपोर्टर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़,/ इंदौर, मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई का समय करीब आ…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित,विद्यार्थियों के समक्ष शाला में सोने एवं जुआ खेलने के मामलों में निलंबन की कार्रवाई
Sagar20 Sep

शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित,विद्यार्थियों के समक्ष शाला में सोने एवं जुआ खेलने के मामलों में निलंबन की कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले में शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!