Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित,विद्यार्थियों के समक्ष शाला में सोने एवं जुआ खेलने के मामलों में निलंबन की कार्रवाई

20 Sep 2026, 08:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित,विद्यार्थियों के समक्ष शाला में सोने एवं जुआ खेलने के मामलों में निलंबन की कार्रवाई - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले में शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. रैकवार द्वारा तीन शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।

सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार माध्यमों पर प्रसारित वीडियो एवं संबंधित छायाचित्रों के आधार पर प्रथमदृष्टया प्रकरण सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। हरपालपुर अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बोदी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक राघवेन्द्र सिंह के शासकीय सेवा के कर्तव्य समय में विद्यार्थियों के समक्ष सोने का वीडियो एवं संबंधित छायाचित्र सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे।

इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला कदारी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्रीमती रेखा मानव के 15 सितंबर 2026 को शाला समय में विद्यार्थियों के समक्ष सोने का वीडियो भी प्रसारित हुआ। दोनों प्रकरणों को अत्यन्त आपत्तिजनक मानते हुए प्रथमदृष्टया शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उपेक्षा एवं असावधानी का मामला पाया गया।

दोनों शिक्षकों के कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के प्रावधानों के प्रतिकूल पाए जाने तथा प्रकरणों में विधिवत नियमित जांच की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई। राघवेन्द्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बोदी, संकुल शासकीय बा.

उ.मा.वि. हरपालपुर, जिला छतरपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका निलंबन मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, राजनगर निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार श्रीमती रेखा मानव, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला कदारी, संकुल शासकीय उ.मा.वि. क्रमांक-2 छतरपुर, जिला छतरपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका निलंबन मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बिजावर निर्धारित किया गया है।

राजनगर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला भवानीपुरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक दशराज सिंह परमार से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार माध्यमों पर प्रसारित हुआ। वीडियो में परमार ग्राम कुरेला बस स्टेण्ड के पास स्थित राजा कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान में अन्य व्यक्तियों के साथ ताश खेलते दिखाई दे रहे हैं।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रथमदृष्टया शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उपेक्षा एवं असावधानी का मामला पाया गया। दशराज सिंह परमार का उक्त कृत्य उनके पदीय दायित्वों एवं शासकीय कर्तव्यों के अनुकूल नहीं पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

प्रकरण में विधिवत नियमित जांच की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दशराज सिंह परमार, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला भवानीपुरा, संकुल शासकीय बा.

उ.मा.वि. राजनगर, जिला छतरपुर का निलंबन मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बड़ामलहरा निर्धारित किया गया है।

निलंबित तीनों शिक्षकों को निलंबन अवधि में मध्यप्रदेश मूलभूत नियम 54 के प्रावधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कतरास के भू-धंसान प्रभावित इलाकों में बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई, आवाजाही पर रोक के साथ पुनर्वास के लिए क्या है प्लान?
Dhanbad20 Sep

कतरास के भू-धंसान प्रभावित इलाकों में बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई, आवाजाही पर रोक के साथ पुनर्वास के लिए क्या है प्लान?

*धनबाद :* छाताबाद फुटबॉल मैदान, मस्जिद रोड और खुशबू मोहल्ला में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम
Indore20 Sep

आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर इंदौर/वंदे भारत LIVE TV NEWS नलखेड़ा/आगर मालवा/ मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में…

पूरी खबर पढ़ें →
108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प
Ujjain20 Sep

108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प

नागदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े गायत्री शक्तिपीठ नागदा द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक…

पूरी खबर पढ़ें →
महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया
Indore20 Sep

महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन/ उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!