राहुल गांधी से शादी का मन बनाकर इंदौर आई देवोश्री मुखर्जी… खान-पान पर राहुल की पोस्ट वायरल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
इंदौर/ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले शहर के खान-पान को लेकर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने से एक दिन पहले राहुल गांधी ने इंदौरवासियों से पूछा कि उन्हें पोहा-जलेबी खिलाई जाएगी या कोई और स्थानीय व्यंजन।
राहुल गांधी के इस सवाल पर इंदौर के लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के जवाब दिए। किसी ने दाल-बाटी का नाम सुझाया तो किसी ने इंदौरी सेव और सेव-मिक्सचर खिलाने की बात कही।
स्थानीय व्यंजनों को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं ने राहुल गांधी की पोस्ट को और चर्चा में ला दिया। शनिवार को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान वे छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे तथा शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह नजर आ रहा है।
आयोजन स्थल भारत जोड़ो मैदान, रीजनल पार्क के सामने तैयार किया गया है, जहां बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली से इंदौर पहुंची युवती, राहुल गांधी को प्रपोज करने की कही बात,राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से इंदौर पहुंची युवती देवोश्री मुखर्जी भी चर्चा में हैं। देवोश्री ने कहा कि वह खास तौर पर राहुल गांधी को सुनने और उनसे मिलने के लिए इंदौर आई हैं।
देवोश्री के मुताबिक, वह राहुल गांधी को प्रपोज करने की इच्छा लेकर कार्यक्रम में पहुंची हैं। उन्होंने अपनी इस इच्छा का जिक्र मीडिया से बातचीत के दौरान किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने ब्रजराजनगर में ₹10 करोड़ की लागत वाले नए CHC भवन का किया उद्घाटन;…
पूरी खबर पढ़ें →
*धनबाद :* छाताबाद फुटबॉल मैदान, मस्जिद रोड और खुशबू मोहल्ला में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर इंदौर/वंदे भारत LIVE TV NEWS नलखेड़ा/आगर मालवा/ मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
श्री इंद्र बहादुर सिंह पत्नी श्री आशा सिंह का गांव मां का बछड़ा डैड वाड़ी को हमारे घर…
पूरी खबर पढ़ें →
नागदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े गायत्री शक्तिपीठ नागदा द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन/ उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।