Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

अवैध गांजा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही,53 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त, तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की फ्रॉन्क्स कार जप्त

20 Sep 2026, 08:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध गांजा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही,53 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त, तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की फ्रॉन्क्स कार जप्त - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरसिंहपुर ,मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा ओडिशा से भारी मात्रा में अवैध गांजा कार के माध्यम से तस्करी कर जिले में लाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.

ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन, एसडीओपी तेंदूखेड़ा अभिनव मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक उमेश तिवारी के नेतृत्व में 5 विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों को तस्करी में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने एवं अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, गांजा तस्करों की धरपकड़ हेतु विशेष टीमों द्वारा जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 एवं 45 सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर सघन नाकेबंदी एवं चेकिंग की गई।

इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि गांजा तस्कर कार के माध्यम से भोपाल की ओर से तेंदूखेड़ा की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय कर नरसिंहपुर जिले की सीमा पर प्रभावी घेराबंदी एवं सघन चेकिंग प्रारंभ की गई।

इसी दौरान भोपाल की ओर से एक काले रंग की कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही कार चालक ने वाहन को तेजी से तेंदूखेड़ा की ओर भगाने का प्रयास किया।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल वाहन का पीछा करते हुए हिकमत अमली एवं प्रभावी घेराबंदी की गई। पुलिस की तत्परता एवं रणनीतिक घेराबंदी के परिणामस्वरूप ग्राम ढिलवार के पास स्थित एक ढाबे के सामने उक्त वाहन को रोकने में सफलता प्राप्त हुई।

वाहन को रोककर विधिवत तलाशी लेने पर उसमें 5 व्यक्ति सवार पाए गए। वाहन की तलाशी के दौरान पिछली सीट के नीचे बनी डिक्की में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा हुआ मिला।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 53 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की फ्रॉन्क्स कार जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी ,कमलेश ठाकुर पिता भूरा उर्फ भूरे ठाकुर, उम्र 48 वर्ष, निवासी लक्ष्मी चौक, उदयपुरा, जिला रायसेन (म.प्र.), प्रेमचंद नायक पिता बाजीराउत नायक, उम्र 38 वर्ष, निवासी उस्तपदा, थाना मोहना, ओडिशा, बबुला पिता सनातन नायक, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर, थाना पदमपुर, ओडिशा, हेमंता पिता कलापानी लीमा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सुंदरपुर, थाना पदमपुर, ओडिशा, दुर्गेश रघुवंशी पिता विष्णुप्रसाद रघुवंशी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम रहमा, थाना उदयपुरा, जिला रायसेन।

जप्ती विवरण ,53 किलोग्राम अवैध गांजा,तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की फ्रॉन्क्स कार,गांजा एवं वाहन सहित जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹18 लाख। कार्यवाही में सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक चौहान, थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा निरीक्षक किशोर वामनकर, थाना प्रभारी मुगवानी उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, उपनिरीक्षक आशीष बोपचे, उपनिरीक्षक गौरव नेमा, सउनि शशांक दुबे, प्रधान आरक्षक राजेश बागरी, आशीष मिश्रा, कुलदीप सोमकुंवर, जितेंद्र सिंह, नारायण, लालू भाई, पप्पू सिंह, संजय पांडे, आरक्षक रूपेंद्र, दिनेश, यश, विश्वजीत, सौरभ, पवन रजक, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज, हेमंत, भूपेंद्र, पवन, बहादुर, हेमंत लोधी, अवधेश एवं लखन की सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम
Indore20 Sep

आगर मालवा के नलखेड़ा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, मौके पर प्रशासन की टीम

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर इंदौर/वंदे भारत LIVE TV NEWS नलखेड़ा/आगर मालवा/ मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में…

पूरी खबर पढ़ें →
108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प
Ujjain20 Sep

108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प

नागदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े गायत्री शक्तिपीठ नागदा द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक…

पूरी खबर पढ़ें →
महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया
Indore20 Sep

महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन/ उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा प्रकल्पों के लिए टोलियों का गठन विधायक लारिया की उपस्थिति में किया गया,सौंपे दायित्व
Sagar20 Sep

सेवा प्रकल्पों के लिए टोलियों का गठन विधायक लारिया की उपस्थिति में किया गया,सौंपे दायित्व

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में नरयावली विधायक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!