सेवा प्रकल्पों के लिए टोलियों का गठन विधायक लारिया की उपस्थिति में किया गया,सौंपे दायित्व

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों की टोली बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी सेवा प्रकल्पों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में ‘मेरे सपनों का भारत’ निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रोत्साहन सहभागिता, 23 सितंबर को मकरोनिया चौराहा से सिविल लाइन जीरो माइल्स तक संभाग की पहली व्हाइट टॉप सड़क के भूमिपूजन की तैयारियों, मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में व्यापक जनसहभागिता, 24 सितंबर को शराब बंदी पर सम्मान कार्यक्रम तथा 26 सितंबर को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सिविल अस्पताल) मकरोनिया में प्रस्तावित वृहद रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। इसी क्रम में गढ़पहरा धाम के जनभागीदारी से कायाकल्प एवं सृजन अभियान को लेकर भी रूपरेखा तय की गई।
अभियान की तैयारियों के लिए 27 सितंबर को गढ़पहरा में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सेवा प्रकल्पों के सफल आयोजन के लिए पृथक-पृथक टोलियों का गठन कर जिम्मेदारियां एवं जवाबदेही तय की गई।
बैठक में भाजपा पदाधिकारियों में दिखाई दिया उत्साह और समर्पण सेवा संकल्प अभियान की व्यापकता को दर्शाता रहा। सभी ने सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चैन सिंह, नपा अध्यक्ष मिहीलाल, जयंती मौर्य, जिला मीडिया सह प्रभारी कपिल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह पड़रिया, मकरोनिया नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, पार्षद गण बलवंत सिंह ठाकुर, विवेक सक्सेना, नरेंद्र नरू ठाकुर, जितेंद्र सिंह ठाकुर, प्रशांत अहिरवार, भारत सिंह घोसी, हरलाल साहू, राघवेंद्र सिंह सड़ेरी, मनीष यादव कुडारी, शिवहरि पांडे, भगवान दास मासाब, शशि पांडे, राजू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







