Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

कतरास के भू-धंसान प्रभावित इलाकों में बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई, आवाजाही पर रोक के साथ पुनर्वास के लिए क्या है प्लान?

20 Sep 2026, 08:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कतरास के भू-धंसान प्रभावित इलाकों में बीसीसीएल की बड़ी कार्रवाई, आवाजाही पर रोक के साथ पुनर्वास के लिए क्या है प्लान? - धनबाद, झारखंड

*धनबाद :* छाताबाद फुटबॉल मैदान, मस्जिद रोड और खुशबू मोहल्ला में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के बीच शनिवार को बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र और न्यू आकाशकिनारी कोलियरी की टीम ने प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान प्रबंधन ने भू-धंसान वाले स्थानों की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय लोगों से प्रभावित स्थलों से दूर रहने की अपील की.

गोविंदपुर क्षेत्र के जीएम सत्यकाम आनंद ने कहा कि लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं को लेकर प्रबंधन चिंतित है. उन्होंने प्रभावित परिवारों से किसी तरह का जोखिम नहीं लेने और जल्द सुरक्षित स्थान पर चले जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही रोकना जरूरी है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके.

बेलगड़िया में पुनर्वास का प्रावधान

जीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए बेलगड़िया में प्रत्येक परिवार को दो आवास और ढाई लाख रुपये देने का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वाहनों की व्यवस्था कर प्रभावित महिला-पुरुषों को बेलगड़िया भेजा गया था, जहां उन्हें पुनर्वास के लिए उपलब्ध आवास दिखाये गये.

शनिवार को प्रभावित क्षेत्र के कुछ लोगों ने सिंदुआरटांड़ आवासीय कॉलोनी का भी जायजा लिया. प्रबंधन ने प्रभावित परिवारों से आधार कार्ड जमा करने को कहा है, ताकि पुनर्वास की प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाया जा सके.

भराई से खतरा खत्म होने की गारंटी नहीं

भू-धंसान वाले स्थानों की खुदाई कराने अथवा ओबी से भराई कराने की मांग पर जीएम ने कहा कि केवल भराई करने से खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं होगा. उनके अनुसार, भराई के बाद भी बच्चों के वहां खेलने या मवेशियों के आने-जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रह सकती है. इसी वजह से प्रभावित स्थल की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही रोकना आवश्यक है.

प्रबंधन की टीम ने निरीक्षण के दौरान प्रभावित स्थलों की स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा से जुड़े निर्देश दिये. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से घेराबंदी वाले क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने तथा बच्चों और मवेशियों को भी वहां जाने से रोकने की अपील की.

मौके पर क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी नारायण प्रसाद, सुरक्षा पदाधिकारी उपेंद्र कुमार समेत बीसीसीएल के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राहुल गांधी से शादी का मन बनाकर इंदौर आई देवोश्री मुखर्जी… खान-पान पर राहुल की पोस्ट वायरल
Indore20 Sep

राहुल गांधी से शादी का मन बनाकर इंदौर आई देवोश्री मुखर्जी… खान-पान पर राहुल की पोस्ट वायरल

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/ कांग्रेस नेता और लोकसभा में…

पूरी खबर पढ़ें →
गांव के पास झाड़ी के आसपास शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Bahraich20 Sep

गांव के पास झाड़ी के आसपास शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

*रंजीतबोझा में 22 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में मिला* रुपईडीहा, बहराइच। रंजीतबोझा गांव में रविवार सुबह करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना।… 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी
Indore20 Sep

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना।… 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी

तेजकुमार जारवाल, ज़िला रिपोर्टर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़,/ इंदौर, मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई का समय करीब आ…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित,विद्यार्थियों के समक्ष शाला में सोने एवं जुआ खेलने के मामलों में निलंबन की कार्रवाई
Sagar20 Sep

शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित,विद्यार्थियों के समक्ष शाला में सोने एवं जुआ खेलने के मामलों में निलंबन की कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले में शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!