Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

महुली में अबूझ परिस्थितियों में युवक की मौत

20 Sep 2026, 08:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महुली में अबूझ परिस्थितियों में युवक की मौत - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी की थी बाइक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण
महुली, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत अंतर्गत महुअरिया टोला में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की अबूझ परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महुअरिया टोला निवासी ओम प्रकाश शर्मा (35 वर्ष), पुत्र चंद्रमणि शर्मा, रविवार दोपहर धान के खेत में यूरिया खाद डालने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।

बताया गया कि बारिश से बचने के लिए उन्होंने रास्ते में अपनी बाइक आम के पेड़ के नीचे खड़ी कर दी। परिजनों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे राहगीरों के माध्यम से युवक के मृत पड़े होने की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल को भी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसके बारे में फिलहाल स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं, सूचना पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

परिवार के सामने अब बच्चों के पालन-पोषण और रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राहुल गांधी से शादी का मन बनाकर इंदौर आई देवोश्री मुखर्जी… खान-पान पर राहुल की पोस्ट वायरल
Indore20 Sep

राहुल गांधी से शादी का मन बनाकर इंदौर आई देवोश्री मुखर्जी… खान-पान पर राहुल की पोस्ट वायरल

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/ कांग्रेस नेता और लोकसभा में…

पूरी खबर पढ़ें →
गांव के पास झाड़ी के आसपास शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Bahraich20 Sep

गांव के पास झाड़ी के आसपास शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

*रंजीतबोझा में 22 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में मिला* रुपईडीहा, बहराइच। रंजीतबोझा गांव में रविवार सुबह करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना।… 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी
Indore20 Sep

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना।… 45 जिलों में बारिश, कई जिलों में भीषण गर्मी

तेजकुमार जारवाल, ज़िला रिपोर्टर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़,/ इंदौर, मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई का समय करीब आ…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित,विद्यार्थियों के समक्ष शाला में सोने एवं जुआ खेलने के मामलों में निलंबन की कार्रवाई
Sagar20 Sep

शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित,विद्यार्थियों के समक्ष शाला में सोने एवं जुआ खेलने के मामलों में निलंबन की कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले में शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!