Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवती की मौत

21 Sep 2026, 11:20 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवती की मौत - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव में शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकली 20 वर्षीय युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी भानू कलवार की पुत्री प्रमिला (20) सुबह करीब छह बजे शौच के लिए घर से निकली थी। गांव के पश्चिम स्थित निजी तालाब के किनारे पहुंचने पर अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। इसी दौरान तालाब से आवाज आने पर एक महिला मौके पर पहुंची और शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी।

प्रमिला के घर वापस नहीं पहुंचने पर उसकी मां सावित्री भी तालाब के पास पहुंची। ग्रामीणों ने जाल की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद प्रमिला का शव तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर अनूप कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा व सुपुर्दनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।

थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि युवती के तालाब में डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।

थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि युवती के तालाब में डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
मऊ में 27 सितंबर को अपनी जनता पार्टी की ‘संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली’, स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि
Mau22 Sep

मऊ में 27 सितंबर को अपनी जनता पार्टी की ‘संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली’, स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

मऊ। अपनी जनता पार्टी की ओर से आगामी 27 सितंबर 2026, रविवार को मऊ जनपद में “संविधान सम्मान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे
Kurukshetra22 Sep

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन
Kurukshetra22 Sep

हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!