तरवां में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने उठाए सवाल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़। जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के उचहुआ गांव में शनिवार रात 22 वर्षीय विवाहिता अंजली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पेट में अचानक तेज दर्द उठने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर अंजली के मायके पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची तरवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव निवासी हरिश्चंद चौहान की पुत्री अंजली की शादी करीब तीन वर्ष पहले तरवां थाना क्षेत्र के उचहुआ गांव निवासी प्रिंस चौहान से हुई थी।
बताया गया कि करीब एक माह पहले ही अंजली ने ऑपरेशन के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया था। शनिवार को अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल सकेगा।
रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार सुरेश कुमार धारिया
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी इन्द्रानगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने के मामले का कुठला…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे कादल चौराहा से आगे ब्रह्मदेव के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबांसी जनपद सिद्धार्थनगर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ। अपनी जनता पार्टी की ओर से आगामी 27 सितंबर 2026, रविवार को मऊ जनपद में “संविधान सम्मान…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कलियर क्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में सोमवार रात उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।