ग्राम शिवदासपुर में गोकशी की सूचना पर छापा, 280 किलो गोमांस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशु बरामद; चार आरोपी फरार, तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी। हरिद्वार।
कलियर क्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में सोमवार रात उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर पॉपुलर के बाग में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से करीब 280 किलो गोमांस, एक गोवंशीय पशु का कटा सिर, एक खाल, चार खुर, गोकशी के उपकरण और दो मोटरसाइकिल बरामद कीं।
मौके से एक जीवित गोवंशीय पशु को भी बरामद किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके चार साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला स्थित पॉपुलर के बाग में गोकशी की जा रही है। सूचना पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और कोतवाली कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने तौकीर नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसके चार साथी गन्ने और पॉपुलर के खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि गोकशी के लिए गोवंशीय पशुओं को तेलीवाला स्थित एक डेयरी से लाया जाता था।
इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित डेयरी का निरीक्षण किया, जहां चार गाय, दो बछिया और एक बैल समेत सात अन्य गोवंशीय पशु भूखे-प्यासे हालत में मिले। पुलिस ने इन सभी पशुओं को कब्जे में लेकर सुरक्षित कराया।
संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने कुल 280 किलो गोमांस बरामद करने के साथ आठ जीवित गोवंशीय पशुओं को गोकशी से बचाया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की उनके…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्रतापगढ़ --- थाने में युवक अर्जुन के सुसाइड का मामला, एसपी ने आत्महत्या के मामले में लिया कड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग --- प्रतापगढ़ --- थाने में युवक अर्जुन के सुसाइड का मामला, एसपी ने आत्महत्या के मामले में…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
कुवैत भेजने के नाम पर रुपये लेने और वीजा नहीं बनवाने के बाद लेनदेन के विवाद में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनकी सकुशल दस्तयाबी को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।