BIG BREAKING:: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; फोन बंद कर भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
September 21, 2026
Vande Bharat
(देराहदून) क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना के बाद पुलिस ने कॉलर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। कॉल की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में काजल मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गोली लगने से होने की बात सामने आई है।
मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर क्लेमेनटाउन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की उनके…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्रतापगढ़ --- थाने में युवक अर्जुन के सुसाइड का मामला, एसपी ने आत्महत्या के मामले में लिया कड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग --- प्रतापगढ़ --- थाने में युवक अर्जुन के सुसाइड का मामला, एसपी ने आत्महत्या के मामले में…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
कुवैत भेजने के नाम पर रुपये लेने और वीजा नहीं बनवाने के बाद लेनदेन के विवाद में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनकी सकुशल दस्तयाबी को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।