कुरुक्षेत्र कार साइड करने के विवाद के बाद हुए झगड़े में ज़ख़्मी युवक की हुई मौत , परिवार ने शव को चौंक पर रख लगाया जाम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कुरुक्षेत्र पिहोवा 14 सितंबर युवक की कार साइड को लेकर हुए विवाद में ज़ख़्मी गुरप्रीत सिंह उम्र 29 वर्ष की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई । युवक पिहोवा के सियाल कोटि फार्म का रहने वाला था और PVC लगाने का काम करता था।युवक अपने दोस्तों के साथ घर का सामान लेने पिहोवा बाजार जा रहा था तभी पीछे से फॉर्च्यूनर गाड़ी वाले ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगा दी ।
तभी फॉर्च्यूनर स्वार युवक उनको गाली गलोच करने लगे और जब गुरप्रीत और उसके दोस्त ने गाली गलोच करने का कारण पूछा तो फॉर्च्यूनर सवार युवक कर्ण पंडित ने तलवार से गुरप्रीत के सिर पर कई वार कर दिए और हमले में गुरप्रीत सिंह और गगनदीप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये । दोनों युवकों को कुरुक्षेत्र सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया और गुरप्रीत सिंह को ज़्यादा हालत ख़राब होने पर रेफेर कर दिया गया ।
परिवार वाले गुरप्रीत सिंह को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए जहाँ उसका इलाज चल रहा था और शनिवार को गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई । युवक के परिजनों ने शाम को चार बजे शव को पिहोवा के मेन चौंक पर रख जाम लगा दिया और हत्यारों की गिरफ़्तारी की माँग की ।
मौके पर पहुंचे DSP रणधीर सिंह ने परिवार वालो को समझाया और दो दिन का समय माँगा तब परिवार वालो ने रात 11 बजे जाम खोला ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव में शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकली 20…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर शनिवार को तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर शनिवार को तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।