Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

2000 एकड़ में बसेगा ‘नया नागपुर’, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के बड़े अवसर, CM फडणवीस का बड़ा ऐलान

21 Sep 2026, 11:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
2000 एकड़ में बसेगा 'नया नागपुर', युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के बड़े अवसर, CM फडणवीस का बड़ा ऐलान - नागपूर, महाराष्ट्र

नागपुर से समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ वंदे भारत LIVE TV NEWS की रिपोर्ट

नागपुर अब सिर्फ महाराष्ट्र की उपराजधानी नहीं, बल्कि एक आधुनिक, अंतरराष्ट्रीय और सस्टेनेबल शहर के रूप में तेजी से उभर रहा है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने 2000 एकड़ जमीन पर रोजगार-केंद्रित ‘नया नागपुर’ (नवीन नागपूर) बसाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में इस बड़े प्लान का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शहर के विस्तार, बढ़ती आबादी और औद्योगिक मांग को देखते हुए यह नया शहर विकसित किया जाएगा, जो युवाओं के लिए रोजगार का महाद्वार खोलेगा।

इंदोरा-दिघोरी फ्लाईओवर का डिजिटल लोकार्पण
शहर के विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में 8.90 किलोमीटर लंबे ‘इंदोरा-दिघोरी उड्डाणपूल’ (डॉ. केशव बळीरामपंत हेडगेवार उड्डाणपूल) का डिजिटल लोकार्पण किया गया।

इस फ्लाईओवर की लागत लगभग 998 करोड़ रुपये है। यह फ्लाईओवर उत्तर, मध्य और दक्षिण नागपुर को बेहतर तरीके से जोड़ेगा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को एक नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व नेटवर्क के जरिए नागपुर को एक सुव्यवस्थित और भविष्य के लिए तैयार शहर बनाने का ईमानदार प्रयास किया जा रहा है। ‘नया नागपुर’ इसी विजन का एक बड़ा हिस्सा होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कुरुक्षेत्र कार साइड करने के विवाद के बाद हुए झगड़े में ज़ख़्मी युवक की हुई मौत , परिवार ने शव को चौंक पर रख लगाया जाम
Kurukshetra21 Sep

कुरुक्षेत्र कार साइड करने के विवाद के बाद हुए झगड़े में ज़ख़्मी युवक की हुई मौत , परिवार ने शव को चौंक पर रख लगाया जाम

कुरुक्षेत्र पिहोवा 14 सितंबर युवक की कार साइड को लेकर हुए विवाद में ज़ख़्मी गुरप्रीत सिंह उम्र 29…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस में महिलाओं की भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि, इस वर्ष के अंत तक संख्या पहुंचेगी 50,000: सीएम योगी
Kheri21 Sep

यूपी पुलिस में महिलाओं की भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि, इस वर्ष के अंत तक संख्या पहुंचेगी 50,000: सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को…

पूरी खबर पढ़ें →
फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला
Kurukshetra21 Sep

फरीदाबाद : ‘साहब… अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया, पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 80 वर्षीय…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन

error: Content is protected !!