Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंकों में एक साथ पुलिस की जांच,बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा मानकों, CCTV कैमरों एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

21 Sep 2026, 05:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंकों में एक साथ पुलिस की जांच,बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा मानकों, CCTV कैमरों एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सागर जिले में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों की एक साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन में सुरक्षा जांच की गई। पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं बीट प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

इस दौरान CCTV कैमरों की स्थिति एवं कार्यशीलता, कैमरों की कवरेज, रिकॉर्डिंग एवं बैकअप व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, स्ट्रांग रूम एवं कैश संबंधी सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंक प्रबंधन को बैंक परिसर एवं ग्राहकों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई।

विशेष रूप से CCTV कैमरों की उचित दिशा एवं कवरेज, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में समझाइश दी गई। बैंक सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों, बीट प्रभारियों एवं संबंधित बैंक अधिकारियों द्वारा एक-दूसरे के मोबाइल नंबर एवं संपर्क विवरण साझा किए गए, ताकि बैंक परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा संबंधी समस्या अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी तक पहुंचाई जा सके।

साथ ही बैंक अधिकारियों को यह भी बताया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिस से त्वरित समन्वय बनाए रखें तथा सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दूर कराया जाए। सागर पुलिस द्वारा बैंक प्रबंधन से अपेक्षा की गई कि वे सुरक्षा मानकों का नियमित परीक्षण, CCTV एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता तथा पुलिस के साथ निरंतर समन्वय सुनिश्चित करें।

सागर पुलिस द्वारा जिले में बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा एवं निगरानी जारी रखी जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट
Sagar21 Sep

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!