Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

CCTV की सूक्ष्म निगरानी से ऑटो में छूटा ₹17 हजार से भरा पर्स बरामद

21 Sep 2026, 03:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
CCTV की सूक्ष्म निगरानी से ऑटो में छूटा ₹17 हजार से भरा पर्स बरामद - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं उनकी गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम सागर की CCTV टीम ने सूझबूझ, तकनीकी दक्षता एवं तत्परता का परिचय देते हुए ऑटो में छूटे ₹17,000 नगद से भरे पर्स को बरामद कर दोनों बच्चियों को वापस सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां कबूला पुल से ऑटो में बैठकर कटरा जाने के लिए रवाना हुई थीं।

पटेरिया स्वीट्स के सामने उतरते समय उन्होंने अपने बड़े पर्स/बैग से एक छोटा पर्स निकाला, जिसमें ₹17,000 नगद रखे हुए थे। उतरने के दौरान छोटा पर्स अनजाने में ऑटो में ही गिर गया।

बच्चियां अपना बड़ा पर्स लेकर बाजार चली गईं। घर पहुंचने पर जब उन्होंने अपना सामान देखा तो छोटा पर्स और उसमें रखे पैसे नहीं मिले।

पैसे गुम होने से परेशान बच्चियां कटरा ट्रैफिक थाने पहुंचीं। वहां से उन्हें सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम सागर के प्रभारी उप निरीक्षक आरकेएस चौहान के पास भेजा गया।

मामले की सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक आर के एस चौहान द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चियों की तत्काल सहायता कर उनका पर्स एवं नगद राशि तलाश कर वापस दिलाने के निर्देश दिए गए।

निर्देश प्राप्त होते ही कंट्रोल रूम प्रभारी द्वारा CCTV टीम को तत्काल सक्रिय किया गया तथा CCTV टीम की कर्मचारी रेखा रजक को ऑटो की तलाश एवं संबंधित CCTV फुटेज खंगालने की जिम्मेदारी दी गई। CCTV फुटेज की बारीकी से जांच करने पर बच्चियों को कबूला पुल से ऑटो में बैठते हुए तथा पटेरिया स्वीट्स के सामने उतरते हुए क्रमवार ट्रेस किया गया।

फुटेज में सूक्ष्मता से यह भी दिखाई दिया कि बच्चियों के बड़े पर्स से छोटा पर्स निकलकर ऑटो में ही गिर गया था। इसके बाद CCTV के माध्यम से ऑटो की पहचान कर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर एवं उपलब्ध मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया।

जांच में उक्त मोबाइल नंबर ऑटो के वास्तविक मालिक का नहीं पाया गया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने ऑटो से संबंधित पते को ट्रेस करते हुए आगे की कार्रवाई की।

CCTV टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर थाना कैंट पुलिस स्टाफ के सहयोग से ऑटो चालक के घर पहुंचकर तलाश की गई, जहां से बच्चियों का छोटा पर्स बरामद कर लिया गया। बरामद पर्स में रखे ₹17,000 नगद सहित पर्स को पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया और दोनों बच्चियों को सुरक्षित वापस सौंप दिया गया।

अपनी खोई हुई रकम वापस पाकर दोनों बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने सागर पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम एवं CCTV टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस कंट्रोल रूम की त्वरित प्रतिक्रिया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश, CCTV फुटेज की सूक्ष्म निगरानी, तकनीकी विश्लेषण तथा थाना कैंट पुलिस के समन्वित प्रयास से गुम हुआ पर्स बरामद कर वास्तविक हकदारों तक पहुंचाया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
पलेरा : नयागांव में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत
Tikamgarh21 Sep

पलेरा : नयागांव में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत

टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नयागांव के मुर्राय गांव में 2 साल पहले बनाए…

पूरी खबर पढ़ें →
जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण
Sagar21 Sep

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!