Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

21 Sep 2026, 07:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में सदस्य सचिव/उपायुक्त उद्योग द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को प्रस्तुत किया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा- सी0एम0 युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना एवं एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण योजना की प्रगति के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया गया।

इस सम्बन्ध में अध्यक्ष/जिलाधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया जाये। उपरोक्त योजनाओं में सम्बन्धित बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए प्रगति कराना सुनिश्चित करें, तथा बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जिससे सी0 एम0 डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके।

बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त एम0ओ0यू0 एवं जी0बी0सी0 / 5.0 हेतु तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गयी। उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि जी0बी0सी0 / 5.0 माह- नवम्बर 2026 के अन्तिम सप्ताह में होना प्रस्तावित है, जिसमें जनपद हेतु धनराशि रू0 2000 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे जी0बी0सी0 / 5.0 हेतु अधिक से अधिक एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित करायें जिससे जनपद का लक्ष्य पूर्ण हो सकें। बैठक में उपस्थित अरविन्द पाठक, अध्यक्ष, उ0प्र0 इण्ड0 एसो0, संत कबीर नगर द्वारा औद्योगिक क्षेत्र, खलीलाबाद में श्रमिकों के लिए डिस्पेन्सरी/हॉस्पिटल का संचालन से सम्बन्धित प्रकरण उठाया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभागों को उपरोक्त प्रकरणों पर यथशीघ्र कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा,उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र गौतम, सहायक आयुक्त राज्य कर धम्म प्रिय, बृजेश कुमार, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसके तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला बाट माप अधिकारी बीपी वर्मा, अध्यक्ष, उ0प्र0 इण्ड0 एसो0 अरविन्द पाठक, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित औद्योगिक/व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारीगण/उद्यमीगण/व्यापारीगण आदि उपस्थित रहें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न, मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित
Ghazipur21 Sep

बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न, मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित

खबर गाजीपुर से। बेटाबर कलां गांव में माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में आयोजित राधारानी महायज्ञ का धार्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →

• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे
Durg21 Sep

• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे

भिलाई (वंदे भारत)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई…

पूरी खबर पढ़ें →
ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਕਿਸਾਨ ਡੈਲੀਗੇਟ ਕਾਨਫਰੰਸ – ਕਾਹਨ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂੰ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਉਦਘਾਟਨੀ ਭਾਸ਼ਣ
Jalandhar21 Sep

ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਕਿਸਾਨ ਡੈਲੀਗੇਟ ਕਾਨਫਰੰਸ – ਕਾਹਨ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂੰ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਉਦਘਾਟਨੀ ਭਾਸ਼ਣ

ਜਲੰਧਰ, 21 ਸਤੰਬਰ (ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ )ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਜਾਰੀ ਕੁਲ ਹਿੰਦ ਕਿਸਾਨ ਮਹਾਸਭਾ ਦੀ ਪੰਜਵੀਂ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦਾ ਡੈਲੀਗੇਟ ਸੈਸ਼ਨ…

पूरी खबर पढ़ें →
कोल्हुई पुलिस ने मुकदमे से संबंधित माल बरामद करते हुए मामले में प्रकाश में आई 21 वर्षीय अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
Mahrajganj21 Sep

कोल्हुई पुलिस ने मुकदमे से संबंधित माल बरामद करते हुए मामले में प्रकाश में आई 21 वर्षीय अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई: मुकदमे से जुड़ा माल बरामद, 21 वर्षीय अभियुक्ता गिरफ्तार थाना कोल्हुई/महराजगंज कोल्हुई पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!