बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न, मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खबर गाजीपुर से। बेटाबर कलां गांव में माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में आयोजित राधारानी महायज्ञ का धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के विजेताओं को आयोजकों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक भवेश राय ने बताया कि माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश त्रिपाठी, रामभरोष राम, सुरेश यादव सहित समस्त ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और सहभागिता देखने को मिली। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित…
पूरी खबर पढ़ें →
कोल्हुई पुलिस की कार्रवाई: मुकदमे से जुड़ा माल बरामद, 21 वर्षीय अभियुक्ता गिरफ्तार थाना कोल्हुई/महराजगंज कोल्हुई पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया नेपाली नागरिक, सोनौली पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनौली…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsCO सदर का थानों पर औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सिन्दुरिया और महिला थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.675 किलो गांजा के साथ बाइक सवार गिरफ्तार फरेन्दा/महराजगंज। नशे के खिलाफ चलाए…
पूरी खबर पढ़ें →
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, 91 ई-रिक्शा सीज महराजगंज। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।