Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

21 Sep 2026, 09:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

श्री बंशीधर नगर। झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री बंशीधर जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री बंशीधर जी के दर्शन कर झारखंड की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल ने भगवान श्री बंशीधर जी की आरती उतारी और मंदिर की दिव्य एवं मनमोहक प्रतिमा के दर्शन किए।IMG 20260921 WA0048

पूजा के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार काफी भाव-विभोर नजर आए। उन्होंने कहा कि बाबा बंशीधर जी का दर्शन एवं पूजन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भगवान श्री बंशीधर जी से झारखंड की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।IMG 20260921 WA0049मंदिर के पुजारी पंडित रामसकल मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्यपाल से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के बाद राज्यपाल ने मंदिर परिसर में भगवान श्री बंशीधर जी के दर्शन किए और मंदिर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता के संबंध में जानकारी ली। वे लगभग 25 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे।IMG 20260921 WA0048

चुनरी भेंट कर किया स्वागत

पूजा-अर्चना के बाद विधायक अनंत प्रताप देव एवं श्री बंशीधर सूर्य मंदिर के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव ने राज्यपाल को चुनरी भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इससे पूर्व श्री बंशीधर धाम पहुंचने पर विधायक, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी ने बुके भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया।IMG 20260921 WA0050

राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। उनके दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही।

इस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव, उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, बीडीओ रौशन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी, उपाध्यक्ष संध्या देवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के श्री बंशीधर नगर आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्ग और हेलीपैड तक सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखा गया था। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।FB IMG 1788573202378राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने स्वयं संभाली। मंदिर परिसर, मुख्य सड़क एवं हेलीपैड क्षेत्र में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

करीब एक घंटे विलंब से पहुंचे राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार निर्धारित समय से करीब एक घंटे विलंब से श्री बंशीधर नगर पहुंचे। श्री बंशीधर मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम दोपहर करीब 2:10 बजे प्रस्तावित था, लेकिन राज्यपाल लगभग एक घंटे बाद मंदिर पहुंचे।

मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और करीब 25 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से श्री बंशीधर मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व एवं मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं।

राज्यपाल के दर्शन-पूजन के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उन्हें हेलीपैड की ओर रवाना किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

परसोखेड़ी तालाब गणेश विसर्जन स्थल का एडीएम डॉ श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
Agar-Malwa22 Sep

आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →

error: Content is protected !!