Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

लखीमपुर खीरी में आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जारी किया आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

22 Sep 2026, 10:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लखीमपुर खीरी में आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जारी किया आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार अधिकारियों को उनके नए कार्यक्षेत्र के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों एवं शाखाओं की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार क्षेत्राधिकारी गोला श्रीमती महक शर्मा को सर्किल/महिला संबंधी कार्यों सहित विभिन्न दायित्वों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं क्षेत्राधिकारी पलिया श्री जितेन्द्र सिंह परिहार को क्षेत्राधिकारी गोला बनाया गया है।

क्षेत्राधिकारी धौरहरा श्री रमेश्वर बहादुर सिंह को क्षेत्राधिकारी निघासन के साथ संबंधित प्रकोष्ठों एवं कार्यों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्राधिकारी मितौली श्री यादवेंद्र यादव को मितौली क्षेत्र के साथ मॉनिटरिंग/समन सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ, जनसूचना प्रकोष्ठ एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई आदि कार्यों का पर्यवेक्षण करना होगा।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी श्री अरुण कुमार सिंह को परिवार परामर्श केंद्र, मानवाधिकार प्रकोष्ठ तथा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निराकरण संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार को क्षेत्राधिकारी पलिया के साथ सैनिक कल्याण, कवच सेल एवं अन्य संबंधित कार्यों का पर्यवेक्षण सौंपा गया है।

श्री अभिषेक यादव, जो वर्तमान में क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे, को क्षेत्राधिकारी धौरहरा की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें कार्यालय/आंकिक/चुनाव/प्रधान लिपिक शाखा तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों के पर्यवेक्षण का दायित्व भी सौंपा गया है।

वहीं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अभिमन्यु त्रिपाठी को क्षेत्राधिकारी यातायात के साथ क्षेत्राधिकारी लाइन्स/जनसुनवाई केंद्र, शिकायत प्रकोष्ठ, भवन एवं कल्याण, सीसीटीएनएस सेल, अंगुल छाप, आरटीओसीटीओ, डीसीआरबी, मीडिया सेल, फील्ड यूनिट एवं आईजीआरएस सहित अन्य कार्यों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालकर निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

रिपोर्टर – रामनिवास गुप्ता

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पांच बच्चों का मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन
Moradabad22 Sep

कांठ: महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पांच बच्चों का मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन

पी.एल.जे.एल. रस्तोगी इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढा…

पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज़: जैतवारा में बढ़े अपराधों और ‘गलत कार्रवाई’ के खिलाफ फूटा गुस्सा, एसपी कार्यालय का घेराव, बड़े आंदोलन की चेतावनी
मांगपत्र
Pratapgarh22 Sep

मांगपत्र

मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन एवम निर्माणाधीन भंगवा फ्लाईओवर व भुपियामऊ अंडरपास की ज्वलंत समस्याओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद, चली गोली, महिला सहित तीन की मृत्यु
Azamgarh22 Sep

आजमगढ़: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद, चली गोली, महिला सहित तीन की मृत्यु

अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…

पूरी खबर पढ़ें →
परसोखेड़ी तालाब गणेश विसर्जन स्थल का एडीएम डॉ श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
Agar-Malwa22 Sep

परसोखेड़ी तालाब गणेश विसर्जन स्थल का एडीएम डॉ श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!