Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में विक्रांत सिंह बोले 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी तिरंगा महायात्रा

22 Sep 2026, 11:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में विक्रांत सिंह बोले ऐतिहासिक होगी 28 सितंबर को तिरंगा महायात्रा - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र 25-कांठ में पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नु’ के नेतृत्व में ‘जय जवान, जय किसान तिरंगा महायात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। महायात्रा को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।

 

इसी क्रम में पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नु’ के पुत्र एवं भाजपा जिला मंत्री विक्रांत सिंह ने ग्राम शेरपुर एत्मादपुर, सदूपुरा, ढाकी, सीमला, इस्माइलपुर, तेलीपुरा खालसा का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को महायात्रा की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

 

जनसंपर्क के दौरान युवाओं और ग्रामीणों में महायात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सहभागिता का भरोसा दिलाया। विक्रान्त सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। महायात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

 

Report: Pankaj Kanth, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लखीमपुर खीरी में आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जारी किया आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
Kheri22 Sep

लखीमपुर खीरी में आठ क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जारी किया आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद, चली गोली, महिला सहित तीन की मृत्यु
Azamgarh22 Sep

आजमगढ़: पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने पर हुआ विवाद, चली गोली, महिला सहित तीन की मृत्यु

अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…

पूरी खबर पढ़ें →
मांगपत्र
Pratapgarh22 Sep

मांगपत्र

मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन एवम निर्माणाधीन भंगवा फ्लाईओवर व भुपियामऊ अंडरपास की ज्वलंत समस्याओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!