Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट

22 Sep 2026, 12:21 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट - इन्दौर, मध्य प्रदेश

🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | /इंदौर/ वंदे भारत LIVE TV NEWS/
इंदौर मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर से कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

इंदौर सहित आसपास के जिलों में मानसूनी गतिविधियों पर पूरी तरह विराम नहीं लगा है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 24 सितंबर से क्षेत्र में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, विशेषकर पश्चिमी मध्य प्रदेश और मालवा-निमाड़ अंचल में नमी बढ़ेगी।

इंदौर में पिछले कुछ दिनों से जारी उमस और खिली धूप के बाद, इस नए सिस्टम के प्रभाव से झमाझम बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। 22 से 23 सितंबर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है।

आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। और मना जा रहा है, 24 सितंबर से बारिश की तीव्रता में वृद्धि होगी।

शहर के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश (Heavy Rainfall) देखने को मिल सकती है। तापमान में गिरावट बारिश के नए दौर की शुरुआत से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को पिछले कुछ दिनों से जारी उमस से राहत मिलेगी।

प्रशासन और कृषि विशेषज्ञों की जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और मंडियों में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं, ताकि अचानक होने वाली बारिश से फसल को नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए आम लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, विस्थापन और मुआवजे की मांग
Mahoba22 Sep

कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, विस्थापन और मुआवजे की मांग

महोबा कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों का विस्थापन और मुआवजे को लेकर आज भारतीय हलधर…

पूरी खबर पढ़ें →
अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा
Unnao22 Sep

अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा

कलीमिट्टी चौराहा, उन्नाव। अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर अखंड श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया…

पूरी खबर पढ़ें →
योगी सरकार के नियमों की उड़ रही धज्जियां, महोबा जिला चिकित्सालय में खुलेआम चल रहा प्राइवेट प्रैक्टिस का खेल
Mahoba22 Sep

योगी सरकार के नियमों की उड़ रही धज्जियां, महोबा जिला चिकित्सालय में खुलेआम चल रहा प्राइवेट प्रैक्टिस का खेल

महोबा योगी सरकार भले ही सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सख्ती के दावे कर रही हो, लेकिन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!