Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ का विशेष अभियान

22 Sep 2026, 07:24 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध सीआईएसएफ का विशेष अभियान - धनबाद, झारखंड

सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026

धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage Tolerance Policy के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध कोयला संग्रहण एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से CISF Unit, BCCL Dhanbad द्वारा BCCL प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। अभियानों के दौरान प्राप्त आसूचनाओं के आधार पर रेड, तलाशी, ड्रोन सर्विलांस, वाहन जांच एवं आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

▶ अवैध खनन एवं कोयला चोरी के विरुद्ध प्रमुख कार्रवाई

क्षेत्र-01 (बरोरा)

दिनांक 20.09.2026 को लगभग 1815 बजे, OCP क्षेत्र के समीप छापेमारी के दौरान 01 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल एवं लगभग 200 किग्रा अवैध कोयला बरामद किया गया। MMDR Act के तहत अग्रिम कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

क्षेत्र-03 (गोविंदपुर)

दिनांक 21.09.2026 को लगभग 1410 बजे, Hired Patch Mines क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 01 Escape Route को बंद/भराई कराई गई।

क्षेत्र-11 (भौरा)

दिनांक 21.09.2026 को लगभग 1000 बजे, 4A C-2 Patch Mines क्षेत्र में छापेमारी के दौरान लगभग 1.5 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।

समग्र कार्रवाई

अवैध खनन, कोयला उत्खनन, भंडारण एवं संबंधित गतिविधियों की रोकथाम हेतु कुल 16 संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाए गए। कार्रवाई के दौरान 01 मोटरसाइकिल एवं लगभग 1.7 टन अवैध कोयला बरामद किया गया तथा 01 Escape Route को बंद/भराई कराई गई। इसके अतिरिक्त, संबंधित क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन, सघन निगरानी एवं नियमित गश्त सुनिश्चित की गई।

▶ क्षेत्रवार निगरानी एवं अन्य प्रमुख गतिविधियां

एरिया-02, महुदा

ड्रोन सर्विलांसः दिनांक 21.09.2026 को 1045 बजे से 1250 बजे तक सक्षम अधिकारी के निर्देशानुसार एरिया-02, महूदा में ड्रोन सर्विलांस किया गया। वाशरी, हथुडीह एवं DAV स्कूल के पीछे मछियारा क्षेत्र सामान्य पाया गया। अवैध मुहानों में पानी भरा पाया गया तथा कोई संदिग्ध गतिविधि/कोयला भंडारण नहीं मिला। मुरलीडीह, भाटडीह एवं नागदा में ड्रोन सर्विलांस हेतु स्थानीय पुलिस से मैनपावर मांगा गया, परंतु अपर्याप्त मैनपावर के कारण पुलिस सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा सकी।

इंटेक वेल आउटपोस्ट की समस्याएं: दिनांक 21.09.2026 को लगभग 1245 बजे कंपनी कमांडर एवं AGM के बीच वार्ता में पानी के खराब मोटर, कीचड्युक्त सड़क एवं विद्युत समस्या के शीघ्र निराकरण हेतु चर्चा की गई।

एरिया-03, गोविंदपुर

महेशपुर माइंसः दिनांक 20.09.2026 को ग्रामीणों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर खनन कार्य अस्थायी रूप से बाधित किया गया। प्रबंधन एवं ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद लगभग 1500 बजे कार्य पुनः प्रारंभ हो गया। स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। सलानपुर सेलेक्टर बस्तीः अवैध मुहाने की भराई हेतु रास्ता बनाने का प्रयास किया गया, परंतु हाईवॉल क्षेत्र एवं डोजर में खराबी के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। स्थिति सामान्य रही।

एरिया-04, कतरास

बिट्टू बाबू बंगला भू-धसानः दिनांक 21.09.2026 को रैट-होल में 37 Hywas OB डालकर भराई की कार्रवाई जारी रही। सुरक्षा हेतु QRT-01 को स्टैंडबाय रखा गया है।

एरिया-05, सिजुआ

कनकनी माइंसः दिनांक 20.09.2026 को स्थानीय लोगों द्वारा OB ट्रांसपोर्टिंग कार्य बाधित किया गया। लगभग 1035 बजे SRT के 30 बल सदस्यों की तैनाती के बाद कार्य पुनः प्रारंभ कराया गया। विस्थापन के संबंध में प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों के बीच वार्ता जारी है।

लोयाबाद 07 नंबर: दिनांक 20.09.2026 को लगभग 1200 बजे मस्जिद के पास भू-धसान की सूचना प्राप्त हुई, जिसकी जानकारी सक्षम अधिकारी को दी गई।

एरिया-MNDP

ड्रोन सर्विलांसः दिनांक 21.09.2026 को 0935 बजे से 1000 बजे तक सक्षम अधिकारी के निर्देशानुसार ड्रोन सर्विलांस किया गया। रीजनल स्टोर, मुनिडीह प्रोजेक्ट, रेलवे साइडिंग, सेलरी यार्ड, वाशरी एवं मैगजीन क्षेत्र सामान्य पाए गए। रीजनल स्टोर में अत्यधिक घास/झाड़ियों के कारण परिधि क्षेत्र की निगरानी में कठिनाई पाई गई।

एरिया-BK-02

जमुनिया हाईवॉलः दिनांक 20.09.2026 को OPS कंट्रोल रूम से प्राप्त फोटो के आधार पर QRT को जमुनिया व्यू-प्वाइंट भेजा गया। QRT द्वारा संदिग्ध वाहन को वहां से हटाया गया। हाईवॉल तक सीधा मार्ग उपलब्ध नहीं है। वैकल्पिक मार्ग हेतु प्रबंधन से पूर्व में पत्राचार किया जा चुका है।

▶ विशेष वाहन जांच एवं M-Parivahan सत्यापन अभियान

MMDR Act, 1957 के प्रावधानों के तहत प्रमुख चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर कोयला लदे वाहनों की सघन जांच की गई तथा उनके दस्तावेजों एवं परिवहन विवरण का M-Parivahan ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। समग्र परिणामः कुल 160 कोयला लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 129 वाहनों का M-Parivahan ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया।

जांच एवं सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।

निरंतर निगरानी एवं समन्वित अभियान

अवैध खनन्, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु CISF द्वारा नियमित रूप से एरिया डोमिनेशन, सघन गश्त, ड्रोन सर्विलांस, QRT की तैनाती, विशेष वाहन जांच एवं आसूचना-आधारित प्रवर्तन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। चिन्हित अवैध खनन स्थलों/मुहानों के स्थायी निराकरण हेतु BCCL प्रबंधन के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

सभी अभियान BCCL प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं विधिसम्मत तरीके से संचालित किए गए। राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा "Zero Coal Leakage Tolerance Policy के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Moradabad22 Sep

प्रशासनिक फेरबदल: मुरादाबाद के नए डीएम बने अनुनय झा, वर्तमान डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया का तबादला

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुरादाबाद के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट
Indore22 Sep

इंदौर में फिर सक्रिय होगा मानसून, 24 सितंबर से तेज बारिश के आसार: मौसम विभाग का अलर्ट

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | /इंदौर/ वंदे भारत LIVE TV NEWS/ इंदौर मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां…

पूरी खबर पढ़ें →
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!