रैगर समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 4 अक्टूबर रविवार को

रैगर समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 4 अक्टूबर रविवार को
तैयारिओ में जुटे समाज के लोग/ संस्था के पदाधिकारी
संस्था अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि रैगर समाज का जिला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह 4 अक्टूबर रविवार 2026 को रैगर -जटिया समाज सेवा संस्था पाली के तत्वाधान में संस्था परिसर गंगा विहार पुलिस लाइन रोड शिव कॉलोनी पाली में आयोजित होगा।
संयोजक किशन खोरवाल के अनुसार जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभाओं जिन्होंने 10वीं,12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए एवं वे प्रतिभाए जिन्होंने बीटेक,एमबीबीएस,BAMS, BSc Nursing , LLM, LLB उत्तीर्ण तथा जिनका IIT, NEET, JEE, CLET, SLET, JRF में चयन हुआ, उनको सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही जिनका IAS, RAS, RJS RAS ALLIED सर्विस एवं सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थी एवं केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा सम्मानित प्रतिभाओं व विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था कोषाध्यक्ष रवि बालोटिया ने बताया कि रैगर -जटिया समाज सेवा संस्था के शिक्षा प्रोत्साहन फण्ड से समाज की उन प्रतिभाओं जो आर्थिक रूप से कमजोर व जरूर मंद है, को शिक्षा फंड से ₹2500/- नगद आर्थिक सहायता दी जाएगी।
संस्था सचिव तारा चंद सुखाड़िया ने बताया कि समाज के प्रतिभा सम्मान समरोह की तैयारिओ के लिए संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी जिले के विभिन्न गावों में जाकर कर पम्पलेट वितरण कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। संस्था की टीमो द्वारा जिले के विभिन्न गावों क्रमशः सोजत सिटी, सियाट, सोजत रोड़, बगड़ी नगर, कंटालिया, हरियामाली, शेखावास, सारण, सीरियरी, मांडा, सवराड, बलदेव की ढाणी, गजानगढ़, रोहट भ्रमण कर प्रतिभाओं एवं समझबंधुओ को जानकारी दी गई। एवं आगामी 30 सितंबर तक जिले के विभिन्न गावों तक पहुंचने की योजना है।
कार्यक्रम की सफलता हेतू तैयारिओ के लिए संस्था अध्यक्ष देवेंद्र मौर्य, उपाध्यक्ष शेष मल कुरडिया, कोषाध्यक्ष रवि बालोटिया, संयोजक किशन खोरवाल, पूर्व सचिव अशोक भट्ट, निर्माण समिति के विजय कुमार बालोटिया, विधि सलहकार कुशाल चंद्र चौहान, पूर्व अध्यक्ष मनीष तिलक, प्रचार मंत्री किशोर जागरीवाल,सह प्रचार मंत्री श्रवण सुखाड़िया,सुरेश तंवर,भीकम चंद नोगिया, मोहन लाल कुरडिया अमित बालोटिया, कैलाश भंसाली ,आदि पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







