जलझूलनी एकादशी पर मकरोनिया बुजुर्ग में निकली भव्य विमान नौका विहार,24 घंटे अखंड रामायण पाठ, हवन-पूजन एवं भंडारे का हुआ आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर ग्राम मकरोनिया बुजुर्ग में प्रतिवर्ष की धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान के विमान को श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ जल में नौका विहार कराया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में पूरे ग्राम के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए, जलझूलनी एकादशी के अवसर पर भगवान के विमान को जल में नौका विहार कराने के साथ विमान को पूरे ग्राम में भ्रमण कराया जाता है।
इस दौरान ग्रामवासी जगह-जगह भगवान के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करते हैं। भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में नजर आता है।
इस अवसर पर गोपाल जी लोक कला मंडल, मकरोनिया बुजुर्ग द्वारा विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मंडल के तत्वावधान में 24 घंटे अखंड रामायण पाठ, हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।
इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे एवं प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में जानकी रमण मंदिर के पुजारी पंडित रामनारायण दुबे सहित ग्राम के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोगों की विशेष सहभागिता रहेगी।
आयोजन को सफल बनाने में मंडल के वरिष्ठ सदस्य तुलसीराम कुर्मी, नाथूराम चढ़ार, रामसिंग राठौर, रामप्रसाद विश्वकर्मा, सुनील पटेल, शिवचरण यादव, रतीराम कुर्मी, हीरा कुर्मी, चित्तर सिंग चड़र, बैजनाथ कुर्मी,कैलाश आठिया,सहित अन्य सदस्य एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।आयोजकों ने बताया कि जलझूलनी एकादशी का यह आयोजन ग्राम की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता की परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम है। विमान के ग्राम भ्रमण एवं नौका विहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान के दर्शन करेंगे और ग्राम की सुख-समृद्धि एवं सभी के कल्याण की कामना की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

तिजारा रोड स्थित बच्चों के कब्रिस्तान के रखरखाव की मांग फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह। तिजारा रोड स्थित बच्चों…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जीवनरक्षक दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार…
पूरी खबर पढ़ें →
કપડવંજ: કપડવંજની ઐતિહાસિક અને ધાર્મિક પરંપરામાં વિશેષ સ્થાન ધરાવતો મોટા રત્નાગીરી માતાજી અને નાના રત્નાગીરી માતાજીનો લોકમેળો છેલ્લા…
पूरी खबर पढ़ें →
नागदा। नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उज्जैन पहुंचकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव…
पूरी खबर पढ़ें →
नागदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।