किन्नर समाज के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एम.के. शर्मा की अध्यक्षता में एडीआर सेंटर भवन में किन्नर समाज के उत्थान, उनकी समस्याओं के निराकरण तथा विधिक विषयों के प्रति जागरूकता के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.के. शर्मा के साथ संभागायुक्त दिलीप सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अखिलेश मिश्र, विशेष न्यायाधीश विवेक सिंह रघुवंशी तथा जिला स्थापना में पदस्थ अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र द्विवेदी, पुलिस प्रशासन की ओर से एडिशनल एसपी नरेन्द्र सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। किन्नर समाज की ओर से आदरणीय किरण बुआ एवं उनके सहयोगी और साथीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.के. शर्मा ने किन्नर समाज के उपस्थित सदस्यों को उनसे संबंधित विभिन्न योजनाओं, शासन की योजनाओं एवं विधिक विषयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने आश्वस्त किया कि विधिक विषयों से संबंधित किसी भी समस्या के संबंध में वे बिना संकोच विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उन्हें विधि के अनुरूप पूर्ण सहायता निःशुल्क प्रदान करने के लिए विभाग सदैव तैयार रहेगा।
संभागायुक्त दिलीप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किन्नर समाज को होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए शासन स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र द्विवेदी एवं एडिशनल एसपी नरेन्द्र सोलंकी ने भी अपने-अपने विभागों की ओर से पूर्ण सहयोग एवं समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नेहा बंसल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सागर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार समरेश सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सागर ने व्यक्त किया।
विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम का संपूर्ण समन्वय अंकित श्रीवास्तव, न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर द्वारा किया गया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



