Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

पुलिस मुठभेड़ में शातिरबदमाश के पैर मेंलगी गोली

23 Sep 2026, 01:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस मुठभेड़ में शातिरबदमाश के पैर मेंलगी गोली - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़
*• एक अपराधी के पैर में लगी गोली उसके दो साथी भागने में सफल ,टीमें कर रही तलाश* ।

मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद।

रूपईडीहा बहराइचl जिला बहराइच में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीमों का गठन करते हुए कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे ।जिसके क्रम मे रात्रि को प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा पुलिस टीम जो आईसीपी मोड़ से पचपकरी जाने वाले रास्तेपर मौजूद थी जिन्हें मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रंजीतबोझा के जंगल में कुछ संदिग्ध/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं तथा उक्त चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के उद्देश्य से नेपाल ले जाने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्वयं को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान लेवा हमले की नियति से फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने का प्रयास किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में किए गए फायर में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गयी तथा वह घायल होकर गिर पड़ा,जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। घायल अपराधी को नियमानुसार हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उस की पहचान अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम पुत्र बाबू उर्फ जलील खान, निवासी सीतापुरवा सहजना थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच के रूप में हुई है । अभियुक्त के पास से एक अदद पिस्टल,एक खोखा कारतूस,एक अदद जिंदा कारतूस व एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल पल्सर बिना नंबर प्लेट की बरामद हुआहै । घायल अपराधी अब्दुल सलाम के विरुद्ध कई अभियोग पूर्व से दर्ज हैं । उसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दो अपराधी जो मौके से फरार हुए हैं उनकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा लगातार काम्बिंग की जा रही है । पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा मौके पर पहुँच कर मौक़ा मुआयना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।आगे की कार्यवाही प्रचलित है ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

निजामपुर- कालरपुरी सड़क पर 3 साल से जल भराव ग्रामीण परेशान
Nuh23 Sep

निजामपुर- कालरपुरी सड़क पर 3 साल से जल भराव ग्रामीण परेशान

निजामपुर-कालरपुरी सड़क पर तीन साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान। तावड़ू। निजामपुर गांव से कालरपुरी जाने वाली मार्केट कमेटी…

पूरी खबर पढ़ें →
राजनीतिक पार्टियों द्वारा जबरदस्ती पार्षदों पर दबाव बनाकर उनको वोट देने से वंचित रखना लोकतंत्र के खिलाफ
Jodhpur23 Sep

राजनीतिक पार्टियों द्वारा जबरदस्ती पार्षदों पर दबाव बनाकर उनको वोट देने से वंचित रखना लोकतंत्र के खिलाफ

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी…

पूरी खबर पढ़ें →
*बुलंदशहर: FIR 768/2025 की चार्जशीट 6 महीने से सीओ ऑफिस में अटकी, अनूपशहर कोर्ट नहीं पहुंची*
Bulandshahr23 Sep

*बुलंदशहर: FIR 768/2025 की चार्जशीट 6 महीने से सीओ ऑफिस में अटकी, अनूपशहर कोर्ट नहीं पहुंची*

*बुलंदशहर / डिबाई से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के लिए जिला रिपोर्टर अमित वर्मा की रिपोर्ट* *हेडलाइन:…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर में देवझूलनी एकादशी पर कृष्णमय हुआ भीतरी शहर: हाथी-घोड़ा पालकी के जयकारों के साथ भगवान को कराया पदम सागर में स्नान
Jodhpur23 Sep

जोधपुर में देवझूलनी एकादशी पर कृष्णमय हुआ भीतरी शहर: हाथी-घोड़ा पालकी के जयकारों के साथ भगवान को कराया पदम सागर में स्नान

जोधपुर। शहर के भीतरी भाग में देवझूलनी एकादशी पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार भगवान…

पूरी खबर पढ़ें →
हाल-ए-मुजफ्फरनगर! मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला को अज्ञात युवक ने पीछे से पकड़ा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

हाल-ए-मुजफ्फरनगर! मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला को अज्ञात युवक ने पीछे से पकड़ा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

# 🚨 हाल-ए-मुजफ्फरनगर! मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला को अज्ञात युवक ने पीछे से पकड़ा, CCTV में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!