Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

राजनीतिक पार्टियों द्वारा जबरदस्ती पार्षदों पर दबाव बनाकर उनको वोट देने से वंचित रखना लोकतंत्र के खिलाफ

23 Sep 2026, 02:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजनीतिक पार्टियों द्वारा जबरदस्ती पार्षदों पर दबाव बनाकर उनको वोट देने से वंचित रखना लोकतंत्र के खिलाफ - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजनीतिक पार्टियों द्वारा जबरदस्ती पार्षदों पर दबाव बनाकर उन्हें वोट देने से वंचित रखना के खिलाफ जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट को ज्ञापन सौंप कर आपत्ति दर्ज करवाई,
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी पूर्व लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारडा पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार के नेतृत्व में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट को ज्ञापन सौंपा और कहा की प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव सम्पन्न हुए हैं। प्रदेश के सभी हिस्से में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास सूचना आ रही है कि सरकार व राजनीतिक दलों व पुलिस और प्रशासन द्वारा दुरुपयोग कर कांग्रेस और कांग्रेस समर्थक पार्षदों पर दबाव बना कर देश के लोकतंत्र पर सीधा प्रहार किया जा रहा है और सरकार सख्ती का दुरुपयोग कट रही है।

जिसका विरोध करने तथा पुलिस प्रशासन के लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया में दखल न दे चुने गये पार्षदों को व कांग्रेस पार्षदों पर दबाव बना कर परेशान ना करे। चुने गये पार्षदों को लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग स्वयं करने दे इस प्रकार से राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव बनाकर लोकतंत्र के खिलाफ कार्रवाई करना अनुचित है प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नरेट से अपील की की आने वाले महापौर के चुनाव में आप निष्पक्षता के साथ कार्य करें और आम जनता में जो विश्वास कायम हो रखा है उसे विश्वास को आप कायम रखें प्रतिनिधिमंडल ने यह आरोप लगाया कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस प्रकार से पूरे राजस्थान में आचरण कर रही है वह लोकतंत्र के खिलाफ है आम जनता ने अपना मत और समर्थन देकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया लेकिन सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करते हुए सरकार इसका दुरुपयोग कर रही है जो कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी प्रतिनिधि मंडल में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश सांखला महासचिव राजेश रामदेव अब्दुल कयूम लोधी मनोज व्यास भंवर लाल सियोल सुरेश शर्मा अंजुला रोपीया सुरेश सागर, पंकज भाटी सहित बड़ी संख्या में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!