Jodhpur
भवदासिया मंडी में नकली सिगरेट के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार नकली सिगरेट बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : पुलिस आयुक्त श्री अंशुमान भोमिया के निर्देशन में नकली सिगरेट के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महामंदिर थाना क्षेत्र स्थित भदवासिया मंडी में एक नामचीन कंपनी की करीब 40 हजार नकली सिगरेट बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को दस्तयाब किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के पर्यवेक्षण तथा उपनिरीक्षक श्री महाराज तंवर के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने भवदासिया मंडी में कार्रवाई की। दबिश के दौरान नामचीन कंपनी की करीब 40 हजार नकली सिगरेट बरामद हुई।
बरामद नकली सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब 12 से 15 लाख रुपये बताई गई है। मामले में दो आरोपियों को दस्तयाब कर उनके विरुद्ध कॉपीराइट एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत महामंदिर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा नकली सिगरेट के संबंध में आगे की जांच की जा रही है । पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अशोक लोहिया (58) निवासी देवनगर तथा शिवप्रकाश बहेती (41) निवासी महामंदिर क्षेत्र को दस्तयाब किया है।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर नकली सिगरेट के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस टीम: उपनिरीक्षक श्री मेहराज तंवर के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨 बड़ी खबर | नानौता पुलिस का वाहन चोरों पर बड़ा शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार ## 🏍️…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बिहारीगढ़ पुलिस की कार्रवाई ## ⚖️…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।