Ghazipur
मुहम्मदाबाद में लेखपालों का विरोध, अतिरिक्त हल्कों का काम छोड़ा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने लंबित मांगों के निस्तारण में देरी के विरोध में मंगलवार को मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों का कार्य छोड़कर शासन से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त हल्कों का बढ़ता कार्यभार लेखपालों पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है।
संघ ने वर्ष 2019 के अंतर मंडलीय स्थानांतरण से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण, गृह जिले अथवा मंडल में स्थानांतरण, वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करने तथा वर्ष 2024 में नियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम और ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी करने की मांग उठाई। इसके अलावा रिक्त पदों पर भर्ती बढ़ाने, मूल कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्यों से मुक्ति, ग्राम सचिवालयों में सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की गई।
लेखपालों ने शुरुआती वेतनमान पे-लेवल-5 करने और लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने की मांग भी दोहराई। संघ ने चेतावनी दी कि अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन आगे बढ़ाने पर संगठन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।
इस दौरान संतोष राय, रविकांत सिंह, शैलेन्द्र यादव, प्रवीण कुशवाहा, वकील बिंद, प्रिया गुप्ता, नीरज कुमार पटेल, निशांत पाठक, प्रतिमा कुशवाहा, प्रियंका कुशवाहा, अफसर अली, राजेंद्र गुप्ता, रामाश्रय यादव और शुभम सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा आपदा मित्र योजना के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नानौता पुलिस का वाहन चोरों पर बड़ा शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार ## 🏍️…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।