अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कच्ची शराब के खिलाफ महराजगंज पुलिस का शिकंजा, तीन महिलाएं गिरफ्तार
महराजगंज 23 सितंबर 2026
अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ग्राम शिवपुर धोबीटोला में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। मौके से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को क्षेत्र में अवैध शराब निष्कर्षण की सूचना पर थाना बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। दबिश के दौरान शारदा पटेल (45), बिन्दु पटेल (47) और सरिता उर्फ रीना पटेल (25) को पकड़ा गया। तीनों के कब्जे से छह बोतलों में कुल 12 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
इसके अलावा टीम ने चार एल्युमिनियम के पतीले, दो चोंगा, तीन 50-50 लीटर के जरीकैन, पांच किलोग्राम गुड़ और दो किलोग्राम नौसादर भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, यह सामग्री कच्ची शराब तैयार करने में इस्तेमाल की जा रही थी।
मामले में थाना बृजमनगंज पर मु0अ0सं0 230/2026, धारा 60(1) और 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भिटौली थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सीओ सदर ने दिए जरूरी निर्देश भिटौली/महराजगंज। 23 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
सिन्दुरिया पुलिस का एक्शन, शांति भंग के आरोप में 8 का चालान सिन्दुरिया/महराजगंज 23 सितंबर 2026 कानून-व्यवस्था और…
पूरी खबर पढ़ें →
अत्याधुनिक परक्यूटेनियस पद्वति से किया कंधे का सफल ऑपरेशन। ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आकाश खैरा ने बिना टांके के…
पूरी खबर पढ़ें →
*✍️राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ लाइव टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच में स्वास्थ्य…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/ विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशू शेखर झा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।