पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और तकनीकी संसाधनों की मदद से गुम हुए 110 मोबाइल फोन किए बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, ₹27 लाख की कीमत के फोन स्वामियों को लौटाए
महराजगंज 23 सितंबर 2026
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और तकनीकी संसाधनों की मदद से गुम हुए 110 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पिछले छह माह में अब तक 628 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये है। बुधवार को आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने महराजगंज पुलिस का आभार जताया।
सर्विलांस सेल ने मोबाइलों की बरामदगी में IMEI आधारित ट्रैकिंग, CEIR पोर्टल और तकनीकी विश्लेषण का इस्तेमाल किया। पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल की टीम की सराहना करते हुए नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं और थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस के मुताबिक मोबाइल अक्सर भीड़भाड़ वाले बाजार, यात्रा के दौरान ऑटो-बस में, बाइक चलाते समय, पार्कों, शादी समारोहों, बड़े आयोजनों तथा धार्मिक स्थलों पर गिरने या छूटने के कारण गुम हुए थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गुरसरांय (झांसी)। ग्राम पंचायत परसुवा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
कोल्हुई थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, सीओ फरेंदा ने व्यवस्थाओं परखी कोल्हुई/ महराजगंज 23 सितंबर 2026 अपराध नियंत्रण और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसाइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, चौक पुलिस ने वापस कराए ₹5,597 - साइबर फ्रॉड की…
पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सीओ सदर ने दिए जरूरी निर्देश भिटौली/महराजगंज। 23 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
सिन्दुरिया पुलिस का एक्शन, शांति भंग के आरोप में 8 का चालान सिन्दुरिया/महराजगंज 23 सितंबर 2026 कानून-व्यवस्था और…
पूरी खबर पढ़ें →
कच्ची शराब के खिलाफ महराजगंज पुलिस का शिकंजा, तीन महिलाएं गिरफ्तार महराजगंज 23 सितंबर 2026 अवैध कच्ची शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।