Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

8 साल से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

24 Sep 2026, 10:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
8 साल से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आठ वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2018 में अभियुक्त गोविन्द मिश्रा पर एक युवती के अपहरण का आरोप लगा था। मामले में शोहरतगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, लंबे समय तक फरार रहने के कारण न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के खिलाफ एनबीडब्ल्यू और धारा 83 सीआरपीसी के तहत भी कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस टीम को सफलता मिली। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शोहरतगढ़ क्षेत्र से 25 हजार रुपये के इनामी गोविन्द मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!