उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लाडनूं में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ शिविर का किया निरीक्षण, महिला लाभार्थियों को बांटे लाभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डीडवाना-कुचामन, जिले में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को लाडनूं दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति परिसर में आयोजित 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान' के तहत आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आमजन को मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शिविर के दौरान उप मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देते हुए पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं मंगला पशु बीमा योजना के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए। उन्होंने पात्र महिलाओं को योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र सौंपे और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में संवाद कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि "राज्य सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं ताकि हर गांव और ढाणी को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।" उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर करणी सिंह लाडनूं, जिलाध्यक्ष सुनीता रान्दड सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिला लाभार्थी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग - दिल्ली से महोबा आ रही बस में भीषण आग यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदारू बाज सिपाही ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार लालपुर पांडेयपुर थाना के पांडेपुर चौकी में किया गया…

तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।