Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korea

*बैकुंठपुर में दिखा सेवा भाव:एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने खुद रक्तदान कर नागरिकों को किया प्रेरित*

24 Sep 2026, 05:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*बैकुंठपुर में दिखा सेवा भाव:एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने खुद रक्तदान कर नागरिकों को किया प्रेरित* - कोरिया, छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला प्रशासन के समन्वय से एसईसीएल क्लब बैकुंठपुर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर’

कोरिया 24 सितम्बर 2026/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को एसईसीएल क्लब, गौतम सदन बैकुंठपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कोरिया एवं जिला प्रशासन के सहयोग और समन्वय से आयोजित शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया साथ ही इन 42 रक्तदाताओं को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

’*रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर मिलती है जीवनरक्षक सहायता*

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि दुर्घटनाओं एवं विभिन्न चिकित्सकीय परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में रक्त की उपलब्धता जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

कलेक्टर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम की यह पहल मानव सेवा की भावना को साकार करती है। स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी एवं एसईसीएल के समन्वय से आयोजित यह शिविर समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने का माध्यम बना है।

’एसपी ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को किया प्रेरित’
पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर ने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की।

एसईसीएल बैकुंठपुर के महाप्रबंधक श्री नरेश प्रसाद ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए संवेदनशीलता और सेवा भावना आवश्यक है। रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया जा सकता है।

’*जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया रक्तदान*

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने भी शिविर में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में प्रत्यक्ष योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से ऐसे सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से जानकारी दी गई कि शिविर में डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश साहू, तहसीलदार श्री प्रांजल मिश्रा सहित मुकेश कुमार कुर्रे, आदर्श गौतम, शारदा प्रसाद गुप्ता, मंजू जीवनानी, सोनालाल राजवाड़े, राजीव रंजन श्रीवास्तव, मनोज साहू, श्री सत्येन्द्र राजवाड़े, श्री शाहिद असरफी, नितीश आर. नायर, जग नारायण साहू, रामस्वरूप सिंह मार्काे, श्रीमती पुष्पलता राजवाड़े, श्री चंद्रकांत सिंह, कृष्णा साहू, रविनंदन सिंह, श्री मधुसूदन गुप्ता, श्रीमती उर्मिला सिंह, श्री परषोतम सिंह, परमेश्वर निर्मलकर, केशव सोनवानी, डॉ. भुवन भास्कर साहू, श्री बिजेन्द्र कुमार कुर्रे सहित 42 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा 11 लोगो का टीबी जांच तथा 43 लोगों की बीपी, शुगर व अन्य सामान्य जांच की गई।

*जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों और रेडक्रॉस पदाधिकारियों की रही सहभागिता*

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष श्री वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य व रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन श्रीमती गीता राजवाड़े, सदस्य, श्री शेलेन्द्र शर्मा, श्री शैलेष शिवहरे, श्री आशीष बड़ेरिया, डॉ गौतम बड़ेरिया उपस्थित रहे। साथ ही नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के अध्यक्ष श्री अरुण जायसवाल, गणमान्य नागरिक श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्री पंकज गुप्ता, श्री शारदा गुप्ता, श्री तीरथ राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।

’*जिला अस्पताल में भी हुआ रक्तदान*

बुधवार को शहर के गणमान्य नागरिक श्री देवेंद्र तिवारी द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर किए गए रक्तदान का भी उल्लेख किया गया। उन्होंने नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए सेवा कार्यों में सहभागिता का संदेश दिया। श्री तिवारी ने कहा कि रक्तदान करने वाले तो एक होते हैं किन्तु रक्त प्राप्त करने वाले औऱ उनके परिजनों, शुभचिंतकों व बड़ी संख्या में उन्हें खुशियां मिलती है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) श्री अशरफ अंसारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को सार्थक किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भाजपा नगर महामंत्री प्रिंस प्रताप मौर्य ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश
Hardoi24 Sep

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भाजपा नगर महामंत्री प्रिंस प्रताप मौर्य ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश

शाहाबाद, हरदोई। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए नगर शाहाबाद, जनपद हरदोई के…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती के नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मैरिज हॉल बनाया जाएगा।
Basti24 Sep

बस्ती के नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मैरिज हॉल बनाया जाएगा।

बस्ती 24 सितम्बर 2026 गुरु प्रसाद नगर वार्ड में प्रस्तावित इस परियोजना को मुख्यमंत्री नगर विकास योजना (CMVNY)…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: SP डॉ. यशवीर सिंह ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 इंस्पेक्टर, 30 दरोगा समेत 92 पुलिसकर्मियों का तबादला
Basti24 Sep

बस्ती: SP डॉ. यशवीर सिंह ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 इंस्पेक्टर, 30 दरोगा समेत 92 पुलिसकर्मियों का तबादला

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 24 सितंबर 2026 जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और सुदृढ़ बनाए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!