बलरामपुर में DJ के शोर से छात्रा की मौत मामले में दो गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज निलंबित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बलरामपुर। डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा-2 की छात्रा वैष्णवी तिवारी की कथित तौर पर म्यूजिक सिस्टम के तेज शोर से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में नामजद DJ मालिक और ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन और DJ साउंड सिस्टम समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। वहीं, पुलिस चौकी मेवालाल के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा वैष्णवी तिवारी (7) पुत्री सोनू तिवारी निवासी ग्राम गुलरिहा, पोस्ट गंगापुर, थाना त्रिलोकपुर, सिद्धार्थनगर डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा-2 में पढ़ती थी। छात्रा की मौत के मामले में स्कूल प्रबंधक आशीष कुमार उपाध्याय की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें चंद्र प्रकाश वर्मा पुत्र लल्ला, निवासी रघुनाथपुर इटवा, थाना रेहरा बाजार और रामपाल सैनी पुत्र बड़कऊ सैनी, निवासी मोहल्ला खलवा, कोतवाली नगर को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त UP-43 BT-5995 नंबर की पिकअप और DJ साउंड सिस्टम सहित सहवर्ती उपकरण बरामद किए हैं। विवेचना को आगे बढ़ाने के लिए घटना से संबंधित CCTV फुटेज को भी सुरक्षित कराया गया है।
चौकी इंचार्ज पर भी कार्रवाई
मामले में पुलिस चौकी मेवालाल के चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, शिथिल पर्यवेक्षण के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी पुलिस अधिकारियों की दंड एवं अपील नियमावली-1991 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर। मीना दिवस एवं मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस विभाग एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…
पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के मोहाना नदी क्षेत्र में एक बार फिर विशालकाय जीव/जानवर दिखाई देने की सूचना सामने आई है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।