कांठ: सहकारी गन्ना विकास समिति में हुआ वार्षिक साधारण सभा का आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ की सहकारी गन्ना विकास समिति में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न चीनी मिलों में गन्ना क्रय केंद्रों के विभाजन और स्थानांतरण सहित किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को सर्वे, सट्टा, गन्ना पर्ची और कैलेंडर आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता गन्ना समिति कांठ के चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई ने की। बैठक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अगवानपुर शीराज मलिक, संचालक गौरव कुमार, समरपाल सिंह, सचिन ढाका, संजय कुमार सहित अन्य संचालक मौजूद रहे। इसके अलावा स्योहारा चीनी मिल के महाप्रबंधक विश्वास राज सिंह, दीवान चीनी मिल अगवानपुर के महाप्रबंधक राजपाल सिंह, त्रिवेणी रानी नांगल के महाप्रबंधक टीएस यादव, डेलीगेट डॉ. अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान, चीनी मिल कर्मी और डेलीगेट उपस्थित रहे।
सभा में विभिन्न चीनी मिलों के क्रय केंद्रों के विभाजन तथा क्रय केंद्रों के स्थानांतरण से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने के सर्वे एवं सट्टे, गन्ना पर्ची कैलेंडर आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि नए सदस्य बनने तथा गन्ने की उपज बढ़ोतरी की रसीद कटाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है। किसानों से निर्धारित तिथि तक संबंधित प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया गया। इस दौरान किसानों ने गन्ने से संबंधित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। किसानों ने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र भी सौंपे। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर। मीना दिवस एवं मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस विभाग एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…
पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के मोहाना नदी क्षेत्र में एक बार फिर विशालकाय जीव/जानवर दिखाई देने की सूचना सामने आई है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।