कांठ: पिंजरे में फंसा तेंदुआ, एक महीने में चौथा तेंदुआ पकड़ा गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ तहसील क्षेत्र के गांव कासमपुर में निर्माणाधीन बैंक्विट हॉल परिसर में लगाए गए पिंजरे में बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेकर मुरादाबाद स्थित डियर पार्क पहुंचाया।
कांठ के कासमपुर में नगर के मोहल्ला महमूदपुरा निवासी नईम सैफी के बैंक्विट हॉल का निर्माण चल रहा है। कुछ दिन पहले इसी परिसर से तेंदुआ कई मुर्गों को उठाकर ले गया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उसे पकड़ने के लिए परिसर में पिंजरा लगाया था। बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।
तेंदुए के पकड़े जाने की खबर आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे समेत अपने कब्जे में लिया और उसे मुरादाबाद के डियर पार्क ले गई। वन विभाग के दरोगा राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिंजरे में पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित डियर पार्क पहुंचा दिया गया है। वन विभाग की ओर से तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
— एक माह में चौथा तेंदुआ पकड़ा गया
कांठ क्षेत्र में एक माह के भीतर वन विभाग द्वारा यह चौथा तेंदुआ पकड़ा गया है। लगातार तेंदुए पकड़े जाने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी दहशत कम नहीं हो रही है। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए दिन तेंदुआ दिखाई देने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे ग्रामीणों में खेतों और जंगल की ओर अकेले जाने को लेकर भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुओं की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी और आवश्यक स्थानों पर पिंजरे लगाने की मांग की है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर। मीना दिवस एवं मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस विभाग एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…
पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के मोहाना नदी क्षेत्र में एक बार फिर विशालकाय जीव/जानवर दिखाई देने की सूचना सामने आई है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।