बलरामपुर से बड़ी खबर… छात्रा की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, DJ वाहन और साउंड सिस्टम बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बलरामपुर। डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा वैष्णवी तिवारी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बालाजी हाईटेक DJ के मालिक चन्द्र प्रकाश वर्मा और ऑपरेटर रामपाल सैनी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 221/26, धारा 105 और 223 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त UP-43 BT 5995 पिकअप वाहन, DJ साउंड और संबंधित उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही घटना से जुड़े CCTV फुटेज को भी सुरक्षित कराया गया है।
मामले में पुलिस चौकी मेवालाल के प्रभारी शैलेन्द्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। वहीं थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा को शिथिल पर्यवेक्षण के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
पुलिस ने जिलेभर में DJ संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें नोटिस और चेतावनी दी है। मानक के अनुरूप ध्वनि प्रसारण और सुप्रीम कोर्ट व शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर। मीना दिवस एवं मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस विभाग एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…
पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के मोहाना नदी क्षेत्र में एक बार फिर विशालकाय जीव/जानवर दिखाई देने की सूचना सामने आई है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।