Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया है

25 Sep 2026, 03:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया है - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज पुलिस के 26 कर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक से सम्मान
महराजगंज/ उत्तर प्रदेश 25 सितंबर 2026
पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया है। इनमें 18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ और 08 पुलिसकर्मियों को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया है।

गृह मंत्रालय द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी पदक संबंधी विवरण के अनुसार, महराजगंज पुलिस की विभिन्न शाखाओं और थानों में तैनात इन पुलिसकर्मियों को उनके सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले पुलिसकर्मी:
निरीक्षक धनंजय कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक बरगदवा), निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक भिटौली), उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर (यातायात पुलिस), उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह (साइबर क्राइम थाना), उपनिरीक्षक रविन्द्र नारायण मिश्र (बरगदवा), उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र राम (सोनौली), उपनिरीक्षक घिराऊ (बरगदवा), उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह (चौक), उपनिरीक्षक देवमणि यादव (बृजमनगंज), मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित, तारकेश्वर पाण्डेय, नन्दलाल यादव, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव व बृजेश कुमार (पुलिस लाइन), मुख्य आरक्षी शत्रुघ्न शर्मा (डायल-112) तथा मुख्य आरक्षी नन्दलाल चौरसिया (परिवहन शाखा) शामिल हैं।

उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिसकर्मी:
मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव (पनियरा), नरसिंह कुशवाहा (डायल-112), हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी (श्यामदेउरवा), परवेज आलम (डायल-112), संतोष कुमार राव (पुरन्दरपुर), सुदर्शन (डायल-112), विश्वनाथ राम (चौक) और रामानन्द (पनियरा) को सम्मानित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी पदक विजेता पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान हैं। उन्होंने सभी से इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और पुलिस कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को और ऊंचा करने की अपेक्षा की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान।
Lalitpur25 Sep

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान।

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान। ललितपुर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →

गाजीपुर में 1 अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 12 अक्टूबर से दस्तक अभियान, संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर डीएम ने दिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश
स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पालिका डिबाई ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Bulandshahr25 Sep

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पालिका डिबाई ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

*डिबाई नगर पालिका ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर* *डिबाई, बुलंदशहर | 24…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!