Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाजीपुर में 1 अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 12 अक्टूबर से दस्तक अभियान, संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर डीएम ने दिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश

25 Sep 2026, 05:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर में 1 अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 12 अक्टूबर से दस्तक अभियान, संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर डीएम ने दिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार देर शाम राइफल क्लब सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर 2026 तथा दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं तथा पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया, दिमागी बुखार, स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस जैसे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए। तालाबों, नालों और नालियों की साफ-सफाई तथा कूड़े के समुचित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। नगरीय निकायों को हैंडपंपों के पानी की टेस्टिंग और ओवरहेड टैंकों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
डीएम ने सभी संबंधित विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी बनाने तथा जनपद से लेकर ग्राम स्तर तक नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान से संबंधित माइक्रोप्लान एक सप्ताह के भीतर जिला मलेरिया अधिकारी को उपलब्ध कराने तथा सभी कार्ययोजनाएं 28 अक्टूबर तक स्वास्थ्य कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामकुमार, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संबंधित चिकित्साधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी एवं एमओआईसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bharth News

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भारी बारिश को देखते हुए जिला अधिकारी महराजगंज ने 1 से 12 वीं तक के विद्यालयो दिनांक 26 सितंबर को बन्द करने का दिया आदेश
Mahrajganj25 Sep

भारी बारिश को देखते हुए जिला अधिकारी महराजगंज ने 1 से 12 वीं तक के विद्यालयो दिनांक 26 सितंबर को बन्द करने का दिया आदेश

महराजगंज/ उत्तर प्रदेश 25 सितंबर 2026 रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी। महराजगंज। भारी बारिश को देखते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान।
Lalitpur25 Sep

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान।

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान। ललितपुर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं…

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पालिका डिबाई ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Bulandshahr25 Sep

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पालिका डिबाई ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

*डिबाई नगर पालिका ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर* *डिबाई, बुलंदशहर | 24…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!