Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ* *केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर एवं विधायक नीना वर्मा ने किया शुभारंभ*

26 Sep 2026, 11:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ* *केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर एवं विधायक नीना वर्मा ने किया शुभारंभ* - धार, मध्य प्रदेश

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 सितम्बर 2026।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य कार्यक्रम आंगनवाड़ी केन्द्र धामनोद वार्ड क्रमांक-6 में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

इसी प्रकार धार विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा की उपस्थिति में भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र को सेवा, पोषण, सीखने, सहभागिता और सम्मान के उत्सव के रूप में सक्रिय करना है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र स्थानीय स्तर पर आंगनवाड़ी सेवाओं, पोषण जागरूकता तथा मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। श्रीमती ठाकुर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने सेवा संकल्प अभियान एवं ‘आंगन मिलन सेवा’ की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और उनकी आवश्यकताओं पर ध्यान देने की बात कही।

विधायक ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। साथ ही विधायक निधि से 5-5 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव के संदेशों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की स्कूल पूर्व गतिविधियों के साथ माताओं एवं महिलाओं से संवाद किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बघेलिया ने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान का एक महत्वपूर्ण अंग है।

जिले के समस्त 3863 आंगनवाड़ी केन्द्रों में यह कार्यक्रम अलग-अलग दिवसों में लगातार तीन दिनों तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस ‘बाल स्वास्थ्य एवं आनंदमयी गतिविधियां’, द्वितीय दिवस ‘मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण संवाद’ तथा तृतीय दिवस ‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ विषय पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान माताओं एवं महिलाओं से संवाद, बच्चों एवं गर्भवती-धात्री महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद किया जाएगा। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों पर वृक्षारोपण एवं पोषण प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया जाएगा। ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनवाड़ी केन्द्रों पर समुदाय की सहभागिता बढ़ाने, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आंगनबाड़ी के साथ परिवार जुड़ेगा तो स्वस्थ भारत का निर्माण होगा:- पदम बिरला
Khargone (West Nimar)26 Sep

आंगनबाड़ी के साथ परिवार जुड़ेगा तो स्वस्थ भारत का निर्माण होगा:- पदम बिरला

*"आंगनबाड़ी के साथ परिवार जुड़ेगा तो स्वस्थ भारत का निर्माण होगा:- पद्म बिरला"* =================== बांगरदा में आंगन मिलन…

पूरी खबर पढ़ें →
बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!
Ghazipur26 Sep

बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!

सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…

पूरी खबर पढ़ें →
बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!
Ghazipur26 Sep

बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!

सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीनों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भूस्वामी,उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन और ज्ञापन,जांच समिति बनाने की मांग
Sagar26 Sep

जमीनों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भूस्वामी,उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन और ज्ञापन,जांच समिति बनाने की मांग

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जमीनों की कथित हेराफेरी, कब्जे और राजस्व…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!